सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को महाविद्यालय और जिला शिक्षक संघ का चुनाव सर्व सम्मति से कराया गया। जिसमें सकलडीहा शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा० शमीम राईन और महामंत्री डा० इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पदो पर निर्विरोध चयन किया गया। अंत में शिक्षकों की नई कार्यकारिणी द्वारा सेवानिवृत्त डा० शिव सहाय सिंह यादव और डा० विजय पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही दो अन्य शिक्षकों का प्राचार्य पद पर चयन होने पर बधाई दी। सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा० प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय शिक्षक संघ और जिला शिक्षक संघ का चुनाव किया गया। जिसमें निर्विरोध रूप से सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षक संघ अध्यक्ष के लिये डा० शमीम राईन के नाम प्रस्ताव आने पर सर्व सम्मत से चुन लिया गया। इसी प्रकार महामंत्री के लिये डा० इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष यज्ञनाथ पांडेय, संयुक्त मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामलाल यादव को चुना गया। नई कार्यकारिणी के सदस्य डा० विजेन्द्र सिंह एवं डा० रजनीश कुंवर को उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्राचार्य पद पर चयन किये जाने पर बधाई दिया । इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने पर प्रोफेसर डा० विजय पांडेय और प्रोफेसर डा० शिव सहाय यादव को नई कार्यकारिणी ने स्मृति चिन्ह और मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया। अंत में महिला शक्ति मिशन के तहत डा० सीता मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा० इन्द्रदेव सिंह, डा०उदय शंकर झा, डा० अरुण उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। सीएचसी पर ४० को लगा कोरोना टीका
Post Views: 461 सकलडीहा। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को लेकर डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी लोगों की दिन रात सेवा में जुटे हुए है। इस क्रम में मंगलवार को सकलडीहा सीएचसी पर चालीस लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाया गया। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंस और कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया। कोरोना […]
चदौली।जिला पंचायत सदस्य ने गरीबों में बांटा वस्त्र
Post Views: 961 चहनियां। समाजसेविका भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो ने चहनियां कस्बा में रिक्शा चालकों, ट्राली चालकों कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मियों व अन्य गरीबों को होली के पर्व पर वस्त्र आदि वितरित किया। वस्त्र आदि पाकर लाभार्थी खुशी से फुले नही समाये। इस कार्य को करके एक तरफ भाजपा नेत्री […]
चन्दौली। आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें अधिकारी:डा० महेन्द्रनाथ
Post Views: 367 चन्दौली। मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक रविवार को देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरी सक्रियता के साथ आपस […]