वांछित आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
डाला(सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस द्वारा द्वारा गस्त के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बुधवार की सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि उसके साथ वाहन चोरी की घटना में शामिल वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के चौकी प्रभारी आशीष पटेल हमराहियों के संग क्षेत्र में भ्रमण व नवरात्रि के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान डाला- ओबरा संपर्क मार्ग पर स्थित अल्ट्राटेक के पीछे वाले गेट रेक्सहवां से चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल के साथ आरोपी विनोद बैगा पुत्र लाल बहादुर निवासी चुनियरा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका एक और साथी मोनू बैगा पुत्र रामू बैगा निवासी गोरादह शामिल है। उधर, पुलिस वांछित आरोपी की तलाश में जुट गई है। टीम में चौकी प्रभारी के साथ हेड कांस्टेबल सीताराम यादव, शिवशरन, हरी सिंह यादव शामिल रहे।
—————–
Related Articles
UP Budget : योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट
Post Views: 1,939 लखनऊ, । योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट कुल 690242.43 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक […]
सूर्य की किरणों से जगमग हुआ रामलला का ललाट, देखें भव्य नजारा
Post Views: 3,362 नई दिल्ली। (Ram Lalla Surya Tilak) रामनगरी अयोध्या में आज रामनवमी की धूम है। नव भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामलला के ललाट पर विशेष यंत्र द्वारा सूर्य तिलक किया गया। सूर्य की किरणें जैसे ही रामलला के ललाट पर पड़ी उनका ललाट जगमग हो उठा। […]
UP ” निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बढ़त आजम के गढ़ में भी BJP गठबंधन के प्रत्याशी को मिली जीत
Post Views: 3,054 प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना करेंगे। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। 1 : 11 : 23 PM पीलीभीत : […]




