धीना। पुलिस ने अभियान चलाकर धीना रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्कर को 90 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब तस्कर यूपी से शराब को ट्रेन के रास्ते बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने का काम करते है। थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने मुखबीर की सूचना पर बुधवार को रेलवे स्टेशन धीना के बाहर शराब ले जाते समय 02 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कुल अवैध 90 पाउच देशी शराब शराब बरामद किया। शराब तस्कर रंजन कुमार पुत्र हरिनारायन व विजय कुमार पुत्र लगनदेव निवासी ग्राम नया टोला देदौर थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार को कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया। शराब तस्कर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दुकानों से शराब खरीदकर अधिक लाभ कमाने के लिये ट्रेनो से शराब बिहार ले जाकर ऊँचे दामो मे बेचकर फायदा कमाते है।
—————
Related Articles
आल्टो कार पर राखड़ लदा ट्रक पलटा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे चारों –
Post Views: 34 सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर राखड़ लदा ट्रक एक अल्टो कार पर पलट गया। इससे कार सवार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली अंतर्गत ढेकी गांव निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक कुमार शर्मा, रामायण […]
UP Budget : योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट
Post Views: 51 लखनऊ, । योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट कुल 690242.43 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
Post Views: 69 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत […]




