वांछित आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
डाला(सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस द्वारा द्वारा गस्त के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बुधवार की सुबह एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि उसके साथ वाहन चोरी की घटना में शामिल वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के चौकी प्रभारी आशीष पटेल हमराहियों के संग क्षेत्र में भ्रमण व नवरात्रि के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान डाला- ओबरा संपर्क मार्ग पर स्थित अल्ट्राटेक के पीछे वाले गेट रेक्सहवां से चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल के साथ आरोपी विनोद बैगा पुत्र लाल बहादुर निवासी चुनियरा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका एक और साथी मोनू बैगा पुत्र रामू बैगा निवासी गोरादह शामिल है। उधर, पुलिस वांछित आरोपी की तलाश में जुट गई है। टीम में चौकी प्रभारी के साथ हेड कांस्टेबल सीताराम यादव, शिवशरन, हरी सिंह यादव शामिल रहे।
—————–
Related Articles
यूपी में तेजी से करवट लेगा मौसम, लखनऊ समेत 50 जिलों में आज से तीन दिन झमाझम वर्षा का अलर्ट
Post Views: 2,600 लखनऊ, । यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। राजधानी समेत प्रदेश के 50 जिलों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से अगले तीन दिनों यानी शनिवार तक झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई
Post Views: 2,650 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
Post Views: 977 10:27 AM, 10 Oct 2022 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव को बताया जमीनी नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा- श्री मुलायम सिंह यादव जी ज़मीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे जिन्होंने […]




