दिलदारनगर, गाजीपुर द्य थाना क्षेत्र के उसियां मिनी स्टेडियम के पास डाउन लाइन पर एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन की सूचना पर तुरंत स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के पास से ऐसी कोई पहचान संबंधी सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
————–
Related Articles
गैंगस्टर के मामले में एक लाख के निजी मुचलके पर मुख्तार अंसारी को मिली जमानत
Post Views: 4,571 गाजीपुर, । अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रामसुध सिंह की अदालत ने मंगलवार को मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी। वहीं मुख्तार के मामले की सुनवाई के दौरान उनके करीबियों की भी मौजूदगी रही। वहीं लंबे समय के […]
UP : भगवामय हुआ यूपी निकाय चुनाव 4 सीटों पर दर्ज की जीत बाकी पर आगे; सपा साफ! –
Post Views: 3,186 प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना करेंगे। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। 1 : 59 : 35 PM मैनपुरी की […]
शराब घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली में 25 ठिकानों पर की छापेमारी
Post Views: 1,888 नई दिल्ली, दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज फिर छापेमारी की है। ईडी ने मनी लांड्रिंग के सबूत जुटाने के लिए दिल्ली में 25 ठिकानों पर आज रेड की है। पश्चिमी अफ्रीका के माली में एक बस के विस्फोटक उपकरण से टकरा जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत […]




