News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय आगरा उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गाजीपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

शराब घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली में 25 ठिकानों पर की छापेमारी


  1. नई दिल्ली, दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज फिर छापेमारी की है। ईडी ने मनी लांड्रिंग के सबूत जुटाने के लिए दिल्ली में 25 ठिकानों पर आज रेड की है। पश्चिमी अफ्रीका के माली में एक बस के विस्फोटक उपकरण से टकरा जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना में 53 लोग घायल भी हो गए हैं। यह इलाका जिहादी हिंसा के गढ़ के रूप में जाना जाता है। वहीं, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का आज ऐलान होगा। भारतीय चुनाव आयोग आज दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस करेगा जिसमें चुनावों के तारीख घोषित किए जाऐंगे। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास आज सुबह 4.8 तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार भूकंप अंबिकापुर से 65 किमी दूर पर आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। राहुल ने यात्रा के 37वें दिन कर्नाटक के रामपुरा से पदयात्रा शुरू की। वहीं, रूस के मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना से सुबह हड़कंप की स्थिति बन गई। दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद विमान की जांच की जा रही है।

  • 12:59 PM, 14 Oct 2022

    प्रियंका गांधी वाड्रा आज हिमाचल में कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू करेंगी

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज चुनावी अभियान शुरू करेंगी। उन्होंने सोलन में मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित भी करेंगी ।

  • 12:46 PM, 14 Oct 2022

    योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कैंपियरगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सीएम ने राहत सामग्री भी वितरित की। उन्होंने इसी के साथ बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

  • 12:34 PM, 14 Oct 2022

    भारतीय किसान संघ की मांगों को लेकर यूपी में बैठक

    यूपी में आज भारतीय किसान संघ (बीकेयू) ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की है। बैठक में नोएडा विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन के सामने कुछ मांग रखने पर चर्चा भी हुई। बैठक के बाद वे ज्ञापन देंगे।

  • 12:26 PM, 14 Oct 2022

    तेल आयात को लेकर हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल आयात को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत को किसी से भी तेल खरीदने से मना नहीं किया है। पुरी ने कहा कि हम कहीं से भी तेल का आयात कर सकते हैं क्योंकि भारत सरकार ही अपने उपभोक्ताओं के लिए जिम्मेदार है न कि किसी दूसरे देश की सरकार।

  • 12:18 PM, 14 Oct 2022

    थोक महंगाई में आई कमी

    थोक महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। वार्षिक दर अगस्त 2022 में दर्ज 12.41 फीसद के मुकाबले सितंबर 2022 में 10.7 फीसद पर आ गई है।

  • 12:07 PM, 14 Oct 2022

    एसवाईएल को लेकर भगवंत मान और मनोहर लाल खट्टर ने की बैठक

    चंडीगढ़ में सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे पर चर्चा के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक की।

  • 11:52 AM, 14 Oct 2022

    जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    पटना के शिवपुरी और पटेल नगर इलाके में बिल्डर गब्बू सिंह के परिसरों पर आज आयकर विभाग और ईडी ने छापेमारी की है। गब्बू सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह के करीबी माने जाते हैं।

  • 11:44 AM, 14 Oct 2022

    शराब घोटाला मामले में आज फिर ईडी ने दिल्ली में मारे छापे

    दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आज फिर ईडी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करीब 25 स्थानों पर छापेमारी की। मामले में मनी लांड्रिंग का पता लगाने के लिए एजेंसी ने ये रेड डाली है।

  • 11:42 AM, 14 Oct 2022

    हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ी

    केंद्र सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ा दी है। सरमा को जेड श्रेणी के सीआरपीएफ सुरक्षा कवर से जेड + श्रेणी के सीआरपीएफ सुरक्षा कवर में अपग्रेड किया गया है।

  • 11:24 AM, 14 Oct 2022

    विमान में बम की खबर अफवाह निकली

    मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम की खबर अफवाह निकली। बम की खबर मिलते ही अधिकारियों में आज सुबह हड़कंप मच गया था। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

  • 11:03 AM, 14 Oct 2022

    आस्ट्रेलिया में बाढ़ से नदियां उफान पर, घरों में घुसा पानी

    आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में मेलबर्न और अन्य शहरों में बाढ़ आने से शुक्रवार को घरों में पानी भर गया। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 70 निवासियों को मेलबर्न के उत्तर-पश्चिम में मेरिबिरनॉन्ग के उपनगर को छोड़ने के लिए कहा गया था।

  • 10:52 AM, 14 Oct 2022

    एनआईए की जम्मू-कश्मीर के पुंछ में छापेमारी

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज एक ड्रोन मिलने के मामले में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • 10:30 AM, 14 Oct 2022

    Gujarat-Himachal Pradesh Election गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान आज

    Gujarat-Himachal Pradesh Election गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान आज

    भारतीय चुनाव आयोग आज दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का ऐलान करेगा। प्रेस कान्फ्रेंस आज 3 बजे होगी जिसमें चुनावों की तारीख घोषित की जाएगी।

  • 10:10 AM, 14 Oct 2022

    माली में एक बड़ा हादसा, बस के फिस्फोटक उपकरण से टकराने के चलते 11 की मौत

    पश्चिमी अफ्रीका के माली में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। बस के विस्फोटक उपकरण से टकराने के बाद 11 लोगों की मौत हुई है। घटना में 53 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह इलाका जिहादी हिंसा के गढ़ के रूप में जाना जाता है।

  • 09:57 AM, 14 Oct 2022

    मैसूर के नजराबाद थाने में मुरुघा मठ के साधु समेत 7 पर FIR

    मैसूर के नजराबाद थाने में मुरुघा मठ के साधु समेत 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मठ में कार्यरत कर्मचारी के बच्चों के साथ कथित यौन उत्पीड़न करने के आरोप में  छात्रावास के वार्डन समेत 4 को गिरफ्तार भी किया गया है।

  • 09:44 AM, 14 Oct 2022

    24 घंटों में कोरोना मामलों में गिरावट

     24 घंटों में कोरोना मामलों में गिरावट

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान 2,678 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले की संख्या भी अब बढ़कर 26,583 हो गई है।

  • भारत जोड़ो यात्रा आज 37वें दिन कर्नाटक के रामपुरा से शुरू

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 37वें दिन कर्नाटक के रामपुरा से शुरू हो गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा आज आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर वापस कर्नाटक लौटेगी। यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। 

  • 09:11 AM, 14 Oct 2022

    हरियाणा के नूंह जिले में चट्टान गिरने से 7 लोग दबे

    हरियाणा के नूंह जिले में बड़ा हादसा देखने को मिला है। गांव बिजासना में देर रात खनिज कार्यों से जुड़ी एक पहाड़ की चट्टान गिरने से 7 लोग दब गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और कई लोग बाहर निकाले गए हैं।

  • 09:01 AM, 14 Oct 2022

    मास्को से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में बम मिलने से हड़कंप

    रूस की राजधानी मास्को से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में बम मिलने से आज हड़कंप की स्थित बन गई। बम रखे जाने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली में विमान की लैंडिंग कराई गई और जांच की जा रही है।

  • 08:47 AM, 14 Oct 2022

    छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके

    छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके

    छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास आज भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.8 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।