कानपुर (आससे.)। इटावा जिले में उदी स्टेशन वाह जा रहा ओवरलोड ऑटो पछायगांव के कोरी का कुआं गांव में खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में सास बहू की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। ऑटो ड्राइवर मौके से भाग गया। एमपी के भिंड जिले के थाना भरोही में रेपुरा के रहने वाले एक परिवार सात लोग गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे ग्वालियर पैसेंजर से उदी स्टेशन पहुंचा।यहां से एक ऑटो में सवार होकर बाह जैतपुर ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इसी ऑटो में भिंड के थाना अटेर में रहने वाले रतनुपुरा के सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय भी सवार थे। ऑटो जैसे ही पछायगांव के कोरी का कुआं गांव के पास पहुंचा। तभी खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में अनीता (50) पत्नी भारत सिंह निवासी रेपुरा थाना बरोही भिंड मध्यप्रदेश और उनकी बुआ सास बिट्टनश्री (55) पत्नी केशव सिंह निवासी चकपुरा थाना बरोही भिंड की मौत हो गई।वहीं, सरोजा देवी पत्नी बलवीर, आशादेवी पत्नी सत्यभान, सरस्वती पत्नी सुरेंद्र, छोटे पुत्र उमेश, महाराज सिंह पुत्र नर सिंह व सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय निवाई रातनूपुरा थाना अटेर भिंड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया एमपी के एक परिवार की दो महिलाओं की मौत हुई है। छह लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को मिलने बुलाया, पहुंचते ही कर लिया किडनैप;
Post Views: 367 साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवक ने मिलने के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया। कॉल कर स्वजन से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा को सकुशल बरामद कर 11वीं कक्षा के […]
UP : भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता जो सफाई कर्मी से बन गया विधायक
Post Views: 3,095 संतकबीर नगर, । संतकबीर नगर जिले की धनघटा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव में एक गरीब परिवार में पैदा हुए गणेश चंद्र चौहान लोगों के प्यार और स्वयं के हौसले से सफाई कर्मी से विधायक बन गए। कोरोना काल में लोगों की सहायता के लिए सुबह में ही घर से निकल जाते […]
RLD प्रमुख चौधरी अजीत सिंह का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा था इलाज
Post Views: 1,024 आरएलडी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। 86 वर्षीय अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक […]




