News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय

RLD प्रमुख चौधरी अजीत सिंह का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा था इलाज


  • आरएलडी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। 86 वर्षीय अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी। वह कोरोना संक्रमित थे।

खबरों के मुताबिक, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि अजीत सिंह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी अजीत सिंह जाटों के बड़े नेता माने जाते थे। वह कई बार केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।