आज संवाद. औराई/भदोही।जनपद के औराई (Aurai) तहसील रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में देह-व्यापार (Sex-Racket) जैसी अनैतिक गतिविधि होने के सम्बंध में मिली शिकायत को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने संदिग्ध प्रतिष्ठान में तत्काल छापेमारी की।जांच पड़ताल की कार्रवाई से प्रतिष्ठान में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार औराई तहसील रोड स्थित सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता के प्रतिष्ठान में सेक्स-रैकेट जैसे अनैतिक कार्य होने की शिकायत मिलने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। खबर है कि प्रतिष्ठान में धमकी पुलिस टीम जांच पड़ताल की। जांच में प्रशासनिक टीम ने पाया कि दो से तीन वयस्क जोड़ा वहां पर ठहरा हुआ था।
फिलहाल टेलीफोनिक वार्ता में जहां प्रभारी निरीक्षक औराई तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी औराई ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (Dr. Anil Kumar,SP Bhadohi) ने फोन पर हुई बातचीत में “आज” अखबार को बताया कि शिकायत व मिली सूचना के आधार पर हुए जांच में प्रतिष्ठान से उपरोक्त वयस्क कपल्स पाये गये हैं। किंतु तहकीकात में देहव्यापार जैसा मामला नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत जहां दी गई है। तथा संचालक को भी चेतावनी दिया गया है कि दुबारा इस तरह की गतिविधि पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल मामला सत्तापक्ष के सफेदपोश से जुड़े होने के चलते कठोर कार्रवाई अमल में नही लाई गई, महज चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या सही मायने में शिकायत या सूचना ही गलत थी? यह तो इससे जुड़े लोग ही जान और समझ सकते हैं।
Post Views: 2,332 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
Post Views: 1,137 आज संवाद. कोइरौना (भदोही)। बुधवार को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब करीब ढाई बजे कोइरौना थाना क्षेत्र के कुंडीखुर्द गांव में 16 वर्षीय किशोर ने घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पशुओं के लिए बने अपने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या […]
Post Views: 1,008 ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही के ज्ञानपुर से चार बार विधायक रहे विजय मिश्र (Ex. MLA Vijay Mishra) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। चिन्हित माफिया के तौर पर उनके कुनबे व करीबियों पर लगातार प्रसाशनिक शिकंजा कसता जा रहा है। दुष्कर्म समेत कई मामलों में विजय मिश्रा, उनका बेटा व भतीजे सहित कई […]