ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही के ज्ञानपुर से चार बार विधायक रहे विजय मिश्र (Ex. MLA Vijay Mishra) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। चिन्हित माफिया के तौर पर उनके कुनबे व करीबियों पर लगातार प्रसाशनिक शिकंजा कसता जा रहा है। दुष्कर्म समेत कई मामलों में विजय मिश्रा, उनका बेटा व भतीजे सहित कई करीबी जेल में निरुद्ध हैं। गैंगेस्टर एक्ट के तहत 50 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति विजय मिश्रा व उसके करीबियों की अब तक सरकार के हित/पक्ष में जब्त की जा चुकी है। शुक्रवार को भी विजय मिश्रा गैंग के सदस्य व करीबी बताए जाने वाले हनुमान सेवक पाण्डेय उर्फ बालू पाण्डेय की चल सम्पत्ति कुर्क की गई। अविनाश प्रकाश राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने 03 लाख 75 हजार का पावरट्रैक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। धारा-14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट भदोही गौरांग राठी द्वारा पारित आदेश के क्रम में ज़ब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। हनुमान सेवक पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने,खनन, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने व गैंगस्टर सहित गम्भीर अपराधों के कुल 03 अभियोग पंजीकृत हैं।
Post Views: 38 लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सातवें चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। नौ जिलों के 54 विधान सभा क्षेत्रों में मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचे हैं, इससे पहले पोलिंग पार्टियों ने माक पोल से ईवीएम को परखा। नौ में सात जिलों की सभी सीट पर […]
Post Views: 17 कोइरौना (भदोही)। आवास दिवस के अवसर पर रविवार को डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नारेपार सहित अन्य गांवों में खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने दर्जनों आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को चाबी सौंपा। बीडीओ ने नारेपार सहित अन्य गांव पहुंचकर पीएम आवास लाभार्थियों से मुलाकात करते हुए उन्हें आवास […]
Post Views: 4 औरैया: पाता रेलवे स्टेशन के समीप कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के वैगन कपलिंग अलग हो जाने की वजह से दो भागों में बंट गए। सोमवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे यह घटना हुई। वैगन अलग होने का एहसास होने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। कानपुर […]