कोइरौना (भदोही)। आवास दिवस के अवसर पर रविवार को डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नारेपार सहित अन्य गांवों में खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने दर्जनों आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को चाबी सौंपा। बीडीओ ने नारेपार सहित अन्य गांव पहुंचकर पीएम आवास लाभार्थियों से मुलाकात करते हुए उन्हें आवास मिलने और पूर्ण होने की बधाई दी। साथ ही चाबी का डेमो कार्ड व प्रमाण पत्र सौंपा। कच्चे घरों में रह रहे लाभार्थियों के चेहरे पीएम आवास योजना के तहत बने अपने नए आशियाने की चाबी पाकर खिल उठे।
नारेपार गांव में लाभार्थियों को आवास की डेमो चाभी देते बीडीओ,साथ में अन्य
बीडीओ ने बताया कि गत 15 नवम्बर को चाबी सौंपने के वृहद कार्यक्रम में छूट गए आवास योजना के लाभार्थियों को आवास दिवस पर नए घर की चाबी देते हुए बधाई दी गई है। इस मौके पर एपीओ विनय श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह चौहान, रोजगार सेवक प्रदीप सिंह आदि रहे।
Post Views: 13 हाईलाइट्स- ●सीतामढ़ी घाट पर डूबे युवक की लाश तीसरे दिन घटनास्थल से 10 किमी पूर्व ग्राम पुरवाँ के सामने मिली, एनडीआरएफ टीम व सीतामढ़ी चौकी पुलिस के रिसर्च अभियान में बरामद हुआ शव ●सोमवार की रात खिजिरिहा, सरायममरेज, प्रयागराज निवासी सूबेदार बिंद गंगा में नहाते समय गहरे पानी में हो गया था […]
Post Views: 23 संतकबीर नगर, । संतकबीर नगर जिले की धनघटा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव में एक गरीब परिवार में पैदा हुए गणेश चंद्र चौहान लोगों के प्यार और स्वयं के हौसले से सफाई कर्मी से विधायक बन गए। कोरोना काल में लोगों की सहायता के लिए सुबह में ही घर से निकल जाते […]
Post Views: 14 ज्ञानपुर (भदोही)। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (Dr. Anil Kumar, SP Bhadohi) के निर्देशन में भदोही पुलिस व विशेष लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप एक बार फिर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मारपीट, गाली-गलौज व गैर इरादतन हत्या के दोषी तीन सगे भाइयों सहित कुल चार अभियुक्तों […]