●सीतामढ़ी घाट पर डूबे युवक की लाश तीसरे दिन घटनास्थल से 10 किमी पूर्व ग्राम पुरवाँ के सामने मिली, एनडीआरएफ टीम व सीतामढ़ी चौकी पुलिस के रिसर्च अभियान में बरामद हुआ शव
●सोमवार की रात खिजिरिहा, सरायममरेज, प्रयागराज निवासी सूबेदार बिंद गंगा में नहाते समय गहरे पानी में हो गया था लापता
●सूबेदार गांव के मृत वृध्द के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों संग आया था सीतामढ़ी गंगा घाट
विस्तार-
कोइरौना (भदोही)। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे सीतामढ़ी श्मशान घाट पर गंगा में नहाते समय गहरे पानी में लापता खिजिरिहा सरायममरेज प्रयागराज निवासी 35 वर्षीय सूबेदार बिंद का शव नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स के जवानों ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बरामद कर लिया।
गंगा में लापता युवक के शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम की तस्वीर
कोइरौना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम जांच हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। बता दें कि सूबेदार बिंद सोमवार की रात गांव के ही मृत हुए किशोरीलाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने सीतामढ़ी घाट पर आया था। इसी दौरान नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में लापता हो गया था। सूचना पर मंगलवार को सीतामढ़ी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश मिश्र ने स्थानीय गोताखोरों व नाविकों से कई घण्टे तक खोजबीन कराने में जुटे रहे, किंतु गंगा में बाढ़ और तेज बहाव के चलते सफलता नही मिल सकी।
स्थानीय नाविकों संग शव की खोजबीन करती सीतामढ़ी चौकी पुलिस
तो जिला प्रशासन के सूचना पर बुधवार को एनडीआरएफ वाराणसी के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम सीतामढ़ी पहुंची। सुबह 9 बजे से टीम ने घटनास्थल से पूर्व की ओर करीब 20 किमी तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। ढूढ़ने व घण्टों की हारविंग के बाद दिन के करीब डेढ़ बजे शव को टीम ने थाना कोइरौना व गोपीगंज सीमा के गांव पुरवाँ के सामने गंगा किनारे से बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली।
टीम ने बरामद लाश को कोइरौना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर मौजूद सीतामढ़ी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश मिश्रा ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पीएम जांच हेतु भेज दिया।
Post Views: 933 आजसं. कोइरौना (भदोही)। योगी सरकार के 72 घण्टों में ट्रांसफॉर्मर बदलने के दावे की हवा गैरजिम्मेदार व स्थानीय स्तर से वर्कशॉप तक धनउगाही की आदत पाल चुके बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी व ठेकेदार निकाल रहे हैं। सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े केवटाही गांव के ब्राह्मण व यादव बस्ती के बीच लगा […]
Post Views: 3,337 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आइएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणामों का करीब 12 लाख उम्मीदवारों का इंतजार आज यानी सोमवार, 12 जून को समाप्त हो गया है। आयोग द्वारा यूपीएससी प्रिलिम्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले […]
Post Views: 1,130 ज्ञानपुर/कोइरौना/गोपीगंज (भदोही)। विकराल रूप धारण कर चुकी गंगा नदी की जलधारा अपने साथ जलकुंभी फसलों व पौधे घासें इत्यादि बहाती दिख रही है। यही नही उफान मारती गंगा की लहरों में प्रयागराज की तरफ से आ रही क्षत-विक्षत, सड़ी हुई लाशें व मनुष्यों के कंकाल भी जनपद में जगह-जगह देखे गए […]