

Related Articles
Karnataka: कांग्रेस का एलान, सरकार बनने पर लागू होगी गृहलक्ष्मी योजना
Post Views: 834 बेंगलुरु, कर्नाटक में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी इसकी तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में सोमवार को ‘ना नायकी’ सम्मेलन किया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। प्रियंका ने इस दौरान जहां भाजपा पर हमला […]
सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिल सकती है नेजल वैक्सीन, सतर्कता डोज के रूप में होगी उपलब्ध
Post Views: 1,715 नई दिल्ली। कोरोना से जंग में संभावित गेम चेंजर के रूप में देखी जा रही भारत बायोटेक की नाक से ली जाने वाली दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन इनकोवैक के दाम केंद्र ने मंगलवार को तय कर दिए। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली यह नेजल […]
दिग्गज सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोरोना से निधन, घर में ली अंतिम सांस
Post Views: 1,212 देश के प्रसिद्ध सितार वादक प्रतीक चौधरी का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया. वह दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने गुरुवार को आखिरी बार सांस ली. लगभग एक हफ्ते पहले उनके पिता दिग्गज संगीतकार पंडित देवब्रत चौधरी का भी वायरस संक्रमण के चलते निधन हुआ था. संगीत […]





ल्ली, । दुनिया के सबसे अच्छे और खराब पासपोर्ट वाले देशों की एक सूची जारी की गई है।सबसे खराब पासपोर्ट वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। हेनले पासपोर्ट के इंडेक्स के अनुसार पाकिस्तानी पासपोर्ट को लगातार तीसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए चौथा सबसे खराब स्थान दिया गया है। 2022 की सूची के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक अपने पासपोर्ट के साथ सिर्फ 31 देशों की ही वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जो दुनिया के सभी पासपोर्टों की रैंकिंग जारी करता है। उन स्थानों की संख्या के अनुसार जहां उनके धारक बिना पूर्व वीजा के पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान को 108 वें स्थान पर रखा गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2006 से नियमित रूप से दुनिया के सबसे अधिक यात्रा अनुकूल पासपोर्ट की निगरानी कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई बढ़ती यात्रा बाधाओं के परिणामस्वरूप सूचकांक के 16 साल के इतिहास में वैश्विक गतिशीलता का अंतर सबसे बड़ा है।
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भले ही दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, लेकिन जापान और सिंगापुर वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष पर हैं। इन दोनों देशों का वीजा-फ्री स्कोर 192 है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 190 के स्कोर के साथ दक्षिण कोरिया जर्मनी के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, भारत ने अपनी रैंक में सुधार किया है और वर्तमान में 60 वीजा-फ्री स्कोर के साथ सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रिपोर्ट में पहले के 90वें स्थान से 83वें स्थान पर पहुंच गया है।