रामनगर। स्थानीय थाना अंतर्गत मंगलवार की मध्य रात्रि में साहित्यनाका क्षेत्र में डबल पानी टंकी के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बाद फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करने के आरोप में पुलिस ने सामने घाट निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में पुलिस ने समझौते के बाद छोड़ दिया। युवकों ने इस पेट्रोल पंप पर कई बार तेल भराने के बाद उसे फर्जी क्यूआर कोड के माध्यम से चूना लगा चूके थे, जो इस बार धर लिए गये। वे पुन: तेल भराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तेरह सौ रुपये का तेल भराया था। इस बार फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करते समय उनको पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवको में से एक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र घर से विंध्याचल दर्शन करने जाने के लिए घर से निकला था। युवक पेट्रोल पंप पर इसके पूर्व कई बार तेल भराकर कुल लगभग आठ हजार रुपये का चूना लगा चुके थे। पेट्रोल पंप मालिक और युवकों के परिजनों के बीच हुए समझौते के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
Related Articles
Gyanvapi : जुमे की नमाज को लेकर छावनी में तब्दील ज्ञानवापी परिसर, मुस्लिम बहुल इलाकों में बाजार बंद
Post Views: 635 वाराणसी। ज्ञानवापी के व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ के जिला जज के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने जुमा के दिन (शुक्रवार) को बंदी का एलान किया है। सुबह ज्ञानवापी के आसपास मुस्लिम बहुल इलाकों में बाजार बंदी रही। कुछ दुकानें सुबह खुली भी रहीं। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के […]
प्रधानमंत्री ने किया मिशन यूपी का शंखनाद
Post Views: 1,285 प्रदेश में अब कानून का राज, माफियाओं, आतंकियों पर कसा शिकंजा- मोदी कोरोना की जांच में देश का नम्बर एक राज्य बना उत्तर प्रदेश वाराणसी को मिला ‘रूद्राक्ष’ , मोदी ने अपने मित्र शिंजो आबे को किया याद, १५८३ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास (कार्यालय प्रतिनिधि) वाराणसी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र […]
Lucknow Election Result : लखनऊ में एतिहासिक जीत, 71 साल बाद मोहनलालगंज में खिला कमल
Post Views: 12,070 लखनऊ, लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल खिला दिया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्वर सिंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। […]




