रामनगर। स्थानीय थाना अंतर्गत मंगलवार की मध्य रात्रि में साहित्यनाका क्षेत्र में डबल पानी टंकी के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बाद फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करने के आरोप में पुलिस ने सामने घाट निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में पुलिस ने समझौते के बाद छोड़ दिया। युवकों ने इस पेट्रोल पंप पर कई बार तेल भराने के बाद उसे फर्जी क्यूआर कोड के माध्यम से चूना लगा चूके थे, जो इस बार धर लिए गये। वे पुन: तेल भराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तेरह सौ रुपये का तेल भराया था। इस बार फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करते समय उनको पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवको में से एक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र घर से विंध्याचल दर्शन करने जाने के लिए घर से निकला था। युवक पेट्रोल पंप पर इसके पूर्व कई बार तेल भराकर कुल लगभग आठ हजार रुपये का चूना लगा चुके थे। पेट्रोल पंप मालिक और युवकों के परिजनों के बीच हुए समझौते के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
Related Articles
UP : यूपी विधानसभा में विपक्ष का हंगामा सपा ने किया बायकॉट
Post Views: 31 नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दोनों सदनों में कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके अतिरिक्त सरकार कई विधेयकों को पारित कराएगी। मानसून सदन के पल-पल के अपडेट आपको […]
UP Election 2022 : वाराणसी में काले झंडे दिखाने पर बिफरीं ममता, कहा हार की खीझ
Post Views: 14 वाराणसी, समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार शाम बनारस पहुंचीं। लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ममता सीधे दशाश्वमेध घाट के लिए निकलीं। रास्ते में कुछ युवाओं ने दो स्थानों पर उन्हें काले झंडे दिखाए। चेतगंज में काला झंडा दिखाए जाने पर ममता बिफर पड़ीं। […]
Varanasi: संपूर्णानंद विश्वविद्यालय पहुंचे PM, रोप-वे का करेंगे शिलान्यास; महिलाओं संग संवाद
Post Views: 33 वाराणसी – : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (24 मार्च) काशी दौरे पर हैं। इस तूफानी दौरे में वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह तय कार्यक्रम के अनुसार वह बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए पुलिस लाइन पहुंचे और वहां से काफिले के साथ रुद्राक्ष सेंटर पहुंचे। यहां वन वर्ल्ड टीबी समिट का […]




