News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

UP : यूपी विधानसभा में विपक्ष का हंगामा सपा ने किया बायकॉट


नई दिल्ली ।  उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दोनों सदनों में कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके अतिरिक्त सरकार कई विधेयकों को पारित कराएगी। मानसून सदन के पल-पल के अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग पर मिलेंगे।

8 Aug 202312:43:57 PM

सदन में बोले सीएम योगी

सदन में सीएम योगी बोले- पहली बार हुआ है जब 15 दिन के अंदर परीक्षा संपन्न हुई हैं और 14 दिन के अंदर परिणाम आए हैं।

8 Aug 202312:01:10 PM

रिपोर्ट पेश किए जाने की जरूरत है- केशव प्रसाद मौर्य

UP Assembly Monsoon Session: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुरादाबाद दंगे की फाइल सदन में पेश किए जाने के मुद्दे पर कहा- “यह रिपोर्ट छिपाई गई और इसे पेश किए जाने की जरूरत है। इससे नागरिकों को मुरादाबाद दंगों की सच्चाई जानने में मदद मिलेगी… हर किसी को इस रिपोर्ट का स्वागत करना चाहिए क्योंकि इससे पता चल जाएगा कि दंगा कौन करता है, कौन इसका समर्थन करता है और कौन इसके खिलाफ लड़ता है।”

8 Aug 202311:22:50 AM

कई सदस्य नहीं आ सके विधानसभा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया- कुछ सदस्य बीमारी के कारण सदन में नहीं आ सके हैं। वे वर्चुअली विधानसभा से जुड़ेंगे।

8 Aug 202311:21:05 AM

सीएम योगी पेश करेंगे मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट

UP Monsoon Session: आज सीएम योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद दंगे की  रिपोर्ट पेश करेंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- यह रिपोर्ट पहले ही पेश हो जानी चाहिए।

8 Aug 202311:18:52 AM

11 बजे शुरू हुई सदन की कार्यवाही

UP Assembly Monsoon Session Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा में निर्धारित समय 11 बजे से मानसून सत्र की शुरूआत हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही शुरु करवाई।