Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘मति भ्रष्ट हो गई है, जो टॉयलेट सीट तक पर लगा रहे टैक्स’, जेपी नड्डा ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला


  1. बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे। नड्डा दो दिवसीय हिमाचल दौरे के लिए आए हैं। उन्होंने बिलासपुर की धरती से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) शुक्रवार को हिमाचल के बिलासपुर पहुंचे हैं। वह दो दिन की हिमाचल दौरे पर हैं। बिलासपुर में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सुक्खू सरकार पर टॉयलेट पर टैक्स लगाने को लेकर भी हमला बोला है। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है।

उन्होंने कांग्रेस पर जातिवाद भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उन्होंने टॉयलेट सीट पर टैक्स लगाने के सुक्खू सरकार के फैसले को लेकर भी तंज कसा है।