Latest News करियर राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट होने पर करा सकते हैं स्क्रूटिनी


  1. : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट होने पर करा सकते हैं स्क्रूटिनी। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 3 सप्ताह होते रहे हैं घोषित, इस बार कब आएगा परिणाम? उत्तर प्रदेश राज्य के शासकीय, सहायक प्राप्त और निजी माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा इस आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मिलित 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल का इंतजार इसी माह समाप्त हो जाएगा। परिषद 31 मार्च तक कापियों की जांच पूरी किए जाने के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की तैयारियां की जा रही हैं। बोर्ड द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि इस बार पिछले 10 सालों में सबसे पहले नतीजे घोषित किए जाएं। माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड जल्द ही यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की तिथि और समय की जानकारी के साथ-साथ परीक्षाफल देखने के विकल्पों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी कर देगा।
  • 01:25 PM, 12 Apr 2023

    UP Board 10th, 12th Result 2023: रिजल्ट से असंतुष्ट होने पर करा सकते हैं स्क्रूटिनी

    यदि कोई छात्र या छात्रा UPMSP द्वारा घोषित हाई स्कूल और इंटर के नतीजों से असंतुष्ट होता है वे अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकेंगे। इसके लिए बोर्ड द्वारा अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी।

  • 01:08 PM, 12 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 Live: 3 सप्ताह होते रहे हैं घोषित, इस बार कब आएगा परिणाम?

    आमतौर पर यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर की नतीजों की घोषणा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के 3 सप्ताह में की जाती रही है। ऐसे में जबकि इस साल कॉपियों की जांच 31 मार्च को पूरी हो गई थी तो परिणाम पर अपडेट जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।

  • 11:56 AM, 12 Apr 2023

    Live UPMSP Result 2023: पहली बार रविवार और छुट्टी के दिन भी चेक हुई कापियां

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 के लिए पहली बार रविवार और छुट्टी के दिन भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

  • 10:47 AM, 12 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 Live: करीब 1 लाख 44 हजार शिक्षकों ने की कापियों की जांच

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस साल हाई स्कूल और इंटर की कापियों की जांच  के लिए करीब 1 लाख 44 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई थी।

  • 09:50 AM, 12 Apr 2023

    UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE Updates: नतीजों के लिए 3 करोड़ 19 लाख कॉपियां हुईं चेक

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटर की 3 करोड़ 19 लाख से अधिक कॉपियों की जांच की प्रक्रिया निर्धारित तिथि 1 अप्रैल से एक दिन पहले ही पूरी कर ली। अब नतीजों की घोषणा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

  • 08:46 AM, 12 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 LIVE: हाई स्कूल और इंटर के नतीजों सीएम योगी का आदेश, समय पर घोषित हों परिणाम

    उत्तर प्रदेश राज्य सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को आदेश दिया है कि इस आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परिणाम समय पर घोषित किए जाएं।

  • 07:39 AM, 12 Apr 2023

    UP Board 10th, 12th Result 2023 Live: नतीजों की घोषणा इसी माह में, जानें क्या है अपडेट

    यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा इसी माह के दौरान की जानी है। आमतौर कापियों की जांच पूरी होने के तीन सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। ऐसे में जबकि इस साल मूल्यांकन 31 मार्च को पूरा हो गया, तो परिणाम तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।

  • 04:34 PM, 11 Apr 2023

    UP Board Result 2023 Live Updates: इन वेबसाइट पर एक्टिव होगा लिंक

    निर्धारित तारीख और समय पर परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपने नतीजे जिन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे, वे निम्नलिखित हैं:-

    • results.upmsp.edu.in
    • upresults.nic.in
    • jagranjosh.com
  • 03:41 PM, 11 Apr 2023

    UP Board 10th, 12th Result 2023 Live Updates: सीबीएसई से पहले आएंगे यूपी बोर्ड के नतीजे

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से पहले जारी किए जाने की पूरी संभावना है।

  • 02:50 PM, 11 Apr 2023

    UPMSP 10th, 12th Result 2023 Live: पास होने के लिए 33 फीसदी अंक जरूरी

    यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर के सिर्फ उन्हीं परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, जो कि परीक्षा के लिए निर्धारित न्यूनतम (33 फीसदी) अंक अर्जित करते हैं।

  • 01:44 PM, 11 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: 58 लाख छात्र-छात्राओं को है इंतजार

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट 2023 का इंतजार दोनों ही कक्षाओं के कुल 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है।

  • 12:49 PM, 11 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: 27 अप्रैल से पहले आया तो बनेगा रिकॉर्ड

    यदि नतीजों की घोषणा 27 अप्रैल से पहले होती है तो यह पिछले 10 वर्षों में सबसे पहले होगा, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।

  • 11:52 AM, 11 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 Live Updates: मूल्यांकन के 3 सप्ताह में नतीजे

    आमतौर पर यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल की घोषणा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के तीन सप्ताह में किए जाते रहे हैं। ऐसे में इस बार 31 मार्च 2023 को कापियों की जांच हो जाने के बाद परिणाम पर अपडेट जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।

  • 10:55 AM, 11 Apr 2023

    UP Board Result 2023 Live: साइबर ठगी करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी

    यूपी बोर्ड सचिव कार्यालय द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक हाई स्कूल और इंटर के स्टूडेंट्स को नंबर बढ़ाने का झांसा देकर पैसे मांगने जैसी साइबर ठगी के घटनाओं के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

  • 09:52 AM, 11 Apr 2023

    LIVE UPMSP Result 2023 Updates: पैसे देकर नंबर बढ़वाने के झांसे में न आएं

    इसी प्रकार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य पोस्ट, जिसमें पैसे लेकर नंबर बढ़वाने का गलत दावा किया जा रहा है, के विरूद्ध उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाल ही में 6 अप्रैल को सार्वजनिक सूचना जारी की गई। इसमें बोर्ड ने सलाह दी है कि इस प्रकार किसी भी साइबर ठगी का शिकार न हों और किसी के भी झांसे न आएं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।

     

  • 09:19 AM, 11 Apr 2023

    LIVE UPMSP 10th, 12th, Result 2023 Updates: सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी खबरों पर न दें ध्यान

    यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटर के 58 लाख छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी खबरों पर न ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर प्रकाशित अपडेट को विश्वसनीय मानें। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्ट में परिणाम 5 अप्रैल को घोषित होने के लिए गलत दावे किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं।