

Related Articles
UP: ईद के मौके पर लखनऊ ईदगाह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ नजर आए अखिलेश यादव
Post Views: 797 लखनऊ, । ईद के मौके पर शनिवार सुबह ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी। पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में मुस्लिम भाई-बहनों के जीवन स्तर को सुधारने और उसमें बदलाव लाने के लिए […]
Singer KK Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सिंगर केके, बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि
Post Views: 933 नई दिल्ली, । बालीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ यानी केके पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। केके के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी है। इस दौरान केके की अंतिम यात्रा में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फैंस और कई सितारे शामिल हुए। […]
महाराष्ट्र: उल्हासनगर में बड़ा हादसा, इमारत का हिस्सा ढहने से 4 की मौत; 1 शख्स लापता
Post Views: 1,291 मुंबई. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में शनिवार को एक आवासीय इमारत के स्लैब ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्लैब ढहने से मरने वालों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है. इस हादसे के बाद कम […]





नई दिल्ली । भारत के तीन पड़ोसी देश इस समय राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। वहां की राजनीतिक और आर्थिक हालत भी काफी खराब है। इसको ऐसे भी समझा जा सकता है कि इन देशों में महंगाई अपने चरम पर है और आर्थिक प्रगति की पटरी से उतरे ये देश बदहाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार की गिनती ऐसे ही देशों में की जा रही है। इन तीनों में एक चीज बड़ी आम है। ये तीनों ही देश राजनीतिक अस्थिरता के चलते बदहाली के कगार पर हैं। भारत में एक अमेरिकी डालर की कीमत मौजूदा समय में 75.82 रुपये है।
डालर के मुकाबले कमजोर इन देशों की मुद्रा
बांग्लादेश में एक अमेरिकी डालर की कीमत 86.48 टका (बांग्लादेशी मुद्रा) है। जनवरी 2018 में ये 81 टका का था। वहीं नेपाल में इसकी कीमत बढ़कर 121.87 रुपये है। पाकिस्तान में इसकी कीमत बढ़कर 189.38 हो जाती है। श्रीलंका में एक डालर की कीमत 315.93 रुपये है। म्यांमार में एक डालर की कीमत 1856.98 क्यात (म्यांमार मुद्रा) है। चीन में एक डालर की कीमत 6.36 युआन है।
भारत की मजबूती उसकी नीति
भारतीय रुपये की बात करें तो चीन में भारत का एक रुपया वहां के .084 युआन के बराबर है। वहीं नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत 1.61 रुपया है। पाकिस्तान में भारत का एक रुपया वहां के ढाई रुपये के बराबर है। श्रीलंका में भारत के एक रुपये की वैल्यू 4.16 रुपया है। म्यांमार की मुद्रा क्यात में भारत के एक रुपये की कीमत 24.46 क्यात है। रूस में भारत का एक रुपया वहां के 1.05 रूबल के बराबर है और यहां पर एक डालर की कीमत 79.34 रूबल है। बता दें कि डालर का किसी भी देश में कमजोर होना या फिर वहां की मुद्रा के सामने मजबूत होना उस देश की अर्थव्यवस्था की जानकारी देता है।