

Related Articles
Ghaziabad: सूर्य नगर के बैंक्वेट हॉल में लगी आग, आग बुझाने में जुटीं दमकल की दो गाड़ियां
Post Views: 478 साहिबाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्य नगर के बैंक्वेट हॉल में शनिवार दोपहर को आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि आग तेज होने के कारण दमकल की दूसरी […]
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत,
Post Views: 1,746 मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की दो बहनों मीतू और प्रियंका के खिलाफ दर्ज कराई गई रिया चक्रवर्ती की याचिका पर हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस मामले पर फैसला सुनाते हुए जहां कोर्ट ने मीतू को राहत दी, तो वहीं प्रियंका सिंह को तगड़ा झटका दे दिया। बॉम्बे […]
UPSC IES/ ISS 2020 इंटरव्यू रिवाइज्ड शेड्यूल जारी,
Post Views: 1,628 यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विंस और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2020 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. इंटरव्यू क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर वाइज शेड्यूल चेक कर सकते हैं. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विंस और इंडियन […]





नई दिल्ली । भारत के तीन पड़ोसी देश इस समय राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। वहां की राजनीतिक और आर्थिक हालत भी काफी खराब है। इसको ऐसे भी समझा जा सकता है कि इन देशों में महंगाई अपने चरम पर है और आर्थिक प्रगति की पटरी से उतरे ये देश बदहाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार की गिनती ऐसे ही देशों में की जा रही है। इन तीनों में एक चीज बड़ी आम है। ये तीनों ही देश राजनीतिक अस्थिरता के चलते बदहाली के कगार पर हैं। भारत में एक अमेरिकी डालर की कीमत मौजूदा समय में 75.82 रुपये है।
डालर के मुकाबले कमजोर इन देशों की मुद्रा
बांग्लादेश में एक अमेरिकी डालर की कीमत 86.48 टका (बांग्लादेशी मुद्रा) है। जनवरी 2018 में ये 81 टका का था। वहीं नेपाल में इसकी कीमत बढ़कर 121.87 रुपये है। पाकिस्तान में इसकी कीमत बढ़कर 189.38 हो जाती है। श्रीलंका में एक डालर की कीमत 315.93 रुपये है। म्यांमार में एक डालर की कीमत 1856.98 क्यात (म्यांमार मुद्रा) है। चीन में एक डालर की कीमत 6.36 युआन है।
भारत की मजबूती उसकी नीति
भारतीय रुपये की बात करें तो चीन में भारत का एक रुपया वहां के .084 युआन के बराबर है। वहीं नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत 1.61 रुपया है। पाकिस्तान में भारत का एक रुपया वहां के ढाई रुपये के बराबर है। श्रीलंका में भारत के एक रुपये की वैल्यू 4.16 रुपया है। म्यांमार की मुद्रा क्यात में भारत के एक रुपये की कीमत 24.46 क्यात है। रूस में भारत का एक रुपया वहां के 1.05 रूबल के बराबर है और यहां पर एक डालर की कीमत 79.34 रूबल है। बता दें कि डालर का किसी भी देश में कमजोर होना या फिर वहां की मुद्रा के सामने मजबूत होना उस देश की अर्थव्यवस्था की जानकारी देता है।