पटना

रोहतास में शराब पार्टी करते 4 मुखिया व एक पैक्स अध्यक्ष सहित 19 लोग गिरफ्तार, दो पिस्टल व 23 जिंदा कारतूस बरामद


डिहरी ऑन सोन (आससे)। रोहतास जिले में कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री के शराबबंदी कानून के समर्थन देने के बजाय विरोध में शराब पार्टी मनाने मे मशगूल रहते हैं। जिसका खुलासा पुलिस ने  इन जनप्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर  बीती रात की है।

रोहतास जिले के दरिगावं थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिगावं पंचायत सरकार भवन के बगल में स्थित एक निजी मकान में 4 मुखिया, दो मुखिया पति, 1 पैक्स अध्यक्ष सहित 24 लोग शराब पार्टी कर रहे थे। गिरफ्तार मुखिया में दरिगाव पंचायत के मुखिया राजू पासवान, चेनारी के हाटा पंचायत के मुखिया पारस पासवान, आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, विश्रामपुर के धर्मेंद्र सिंह, खुर्नू पंचायत के मुन्ना सिंह तथा चेनारी के मुखिया राजवंश सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सदोखर के पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह सहित अन्य लोग भी शामिल है। जिसकी सूचना रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने दी है।

छापेमारी में बरामद हथियार

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दरिगॉव थाना क्षेत्र अंतर्गत रविन्द्र सिंह के निजी घर में कुछ मुखिया, पैक्स अध्यक्ष सहित कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं। सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सासाराम एसडीपीओ अरविन्द प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर उक्त स्थान पर भेजा गया। छापेमारी के दौरान चार मुखिया, दो मुखिया पति, एक पैक अध्यक्ष मकान मालिक सहित 19 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया गया है।

पार्टी में शामिल 24 लोगों में से 18 लोग शराब के नशे में पाए गए। वहीं गिरफ्तार मुखिया के पास से दो पिस्टल तथा 23 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है। सभी का ब्रेथ एनालाइजर से शराब जाँच किया गया है तथा पूछताछ की जा रही है।