लंका पुलिस देर रात में रवींद्रपुरी पुलिया के समीप राहगीरों और महिलाओं को परेशान करने वाले साथ शोहदों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सातों के खिलाफ निरोध आत्मक काररवाई किया। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये रवि ठाकुर निवासी मोतीझील महमूरगंज, अंकित गोस्वामी तुलसीपुर महमूरगंज, सत्येंद्र कुमार रजत और जितेंद्र रजत निवासी बक्सर बिहार, अभिषेक मौर्य सरायनंदन खोजवा, रत्नेश निवासी रूस्तमपुर रायबरेली, अब्दुल शऊ निवासी गौरीगंज, होटल ब्रॉडवे के पीछे भेलूपुर के रहने वाला हैं। गिरफ्तार करने वालों की टीम में महिला उप निरीक्षक शिप्रा सिंह, प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी लंका महिला उप निरीक्षक नेहा बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी, उप निरीक्षक राकेश सिंह सहित पुलिस कर्मी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों के साथ गाली गलौज झगड़ा लड़ाई महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं।
Related Articles
बाबतपुर हवाई अड्डे पर विमानों की ग्राउंड हैंडलिंग सेवा प्रदान करने वाली संस्था मैं अपनी सेवा की समाप्त
Post Views: 637 वाराणसी। बाबतपुर हवाई अड्डे पर विमानो का ग्राउंड हैंडलिंग सेवा प्रदान करने वाली इंडोथाई नाम से संचालित होने वाली संस्था ने अपनी सेवा समाप्त कर दी है। जानकारी के अनुसार यह संस्था वाराणसी सहित अन्य हवाई अड्डे पर एयर एम्बुलेंस, चार्टर्ड सहित कई एयरलाइंस के विमानो का हवाई अड्डे पर ग्राउंड हैंडलिंग […]
उत्तर भारतमें शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन
Post Views: 8,645 नयी दिल्ली (आससे.)। उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी है और ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, ठिठुरन भरी सर्दी का यह सिलसिला अभी आगे भी जारी रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी […]
वाराणसी में नई गाइडलाइन जारी, शाम 4 बजे के बाद इन जगहों पर जाने पर रोक
Post Views: 823 वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने महामारी अधिनियम के तहत नई गाइडलाइन जारी की है। जिला प्रशासन ने भीड़भाड़ से बचने के लिए कई और प्रतिबंध लगाए हैं। अब शाम चार बजे के बाद गंगा घाटों व पार्कों में जाने पर पाबंदी लगा […]




