News TOP STORIES अलीगढ़ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

‘सपा-कांग्रेस वालों के दिमाग में घुस गया है जिन्ना, देश को बांटने का कर रहे काम’, CM Yogi खैर में गरजे


अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अलीगढ़ के कस्बा खैर पहुंचे। यहां गुरुकुल पब्लिक स्कूल में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कृष्णा और रूद्र नाम के बच्चों का अन्न प्राशन किया। यहां टैबलेट, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण और सात सौ करोड़ से अधिक की लागत के 304 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

भाषण में निशाने पर रहा विपक्ष

सीएम योगी में कहा कि, स्वामी हरिदास, बलदाऊ की भूमि से प्रख्यात जिले में सभा का स्वागत करता हूं। खैर से आपने अनूप प्रधान को विधायक चुना, अब वह सांसद चुने गए हैं। उन्होंने अलीगढ़ और हाथरस की जनता का इसके लिए आभार जताया। सीएम ने कहा, कि विकास के साथ सुरक्षा भी जरूरी है, सुशासन के बिना कुछ भी नहीं है। युवाओं को रोजगार दिए बिना कुछ नहीं। अब देश आगे बढ़ रहा है। सरकार में रोजगार दिए जा रहे हैं। कंपनियां सरकार के साथ मिलकर युवाओं के पास रोजगार देने के लिए जा रहे हैं। स्मार्ट फ़ोन वितरण किए जा रहे हैं। आजादी के बाद से अलीगढ़ विकास को तड़प रहा था। जाति के नाम पर बांट रहे थे। विकास के नाम पर कुछ नहीं किया।

सपा कांग्रेस पर तीखा हमला

यहां 2014 के पहले ही विकास हो जाता, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। हमने कोई भेदभाव नहीं किया। सबको बिजली, सबको रोजगार दिया। दो करोड़ युवाओं को प्रदेश में रोजगार दिया। सभी काेपानी और सड़क दी। जति के नाम पर नहीं मजहब के नाम पर नहीं। किसी ने जाति नहीं पूछी। मोदी का मंत्र है सबका साथ और सबका विकास। लेकिन अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं देंगे। बेटियों की सुरक्षा की छूट नहीं देंगे। अगर दुस्साहस किया तो उसका रास्ता सीधे यमराज के पास जाता है। देश को आगे ले जा रहे हैं, विपक्ष अफवाह फैला जा रहा है, अराजकता फैला रहा है, जातियों में बांट रहा है। वीर पुरुषाें का अपमान विपक्षियों ने किया, भाजपा ने सम्मान दिया। राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर बना विश्वविद्यालय इसका उदाहरण है।

बेटी की सुरक्षा नहीं बोले सपा मुखिया

सपा के मुखिया बेटी की सुरक्षा पर नहीं बोले, कोलकाता के मामले पर यह लोग दरिंदों का सहयोग करते हैं। अयोध्या और कन्नौज में भी यही हुआ। इनके अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है। यह भी देश और समाज को बांट रहे हैं। जिन्ना घुट−घुट कर मरा था। हमारा मिशन विकास है। इनकी अराजकता और गुंडागर्दी चलने नहीं देंगे। मोदी जी ने अलीगढ़ को डिफेंस कॉरिडोर दिया है। यहां तोप बनेंगीं। यहां राइफल बनेंगींं। ये दुश्मनों का सीना चीर देंगींं।यहां काम शुरू हो गया है। हम रक्षा क्षेत्र में आत्मा निर्भर बन रहे हैं।

प्रदेश को दंगा प्रदेश बनाया था

सीएम ने कहा, कि सपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को दंगा प्रदेश बना दिया था। बेटियों और व्यापारियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। सम्मान सबको देंगे। विकास सबको देंगे। मगर किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। हम इनकी संपत्ति छीनगर गरीबों में बांट देंगे। प्रयगराज में हमने यही किया। माफिया की जमीन पर पीएम आवास बना दिए हैं। उज्जवला, आयुष्यान योजनाओं का लोगों को लाभ दिया जा रहा है। बिजली में कोई भेदभाव नहीं है। खेल कोटे में नौकरी दे रहे हैं।

खैर में मिनी स्टेडियम की घाेषणा

सीएम ने कहा कि ओलंपिक में खेलने वाले राजकुमार पाल को सीधे नौकरी दी है। सीएम ने खैर में मिनी स्टेडियम की घोषणा की। कहा, आज ही इसकी नींव रखी जाएगी। यहां की योजनाओ को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सड़कों की मरम्मत को पैसा दिया है। स्वास्थ्य केंद्र, बिजली घर के काम पूरे कर रहे हैं। जब बेटी के साथ छेड़छाड़ होती थी तो वह कहते थे कि लड़के हैं, गलती हो जाती है। अब ऐसा नहीं होगा। बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। प्रदेश और देश सुरक्षित हाथों में है। विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम ने कहा, तेजी से बढ़ रहा प्रदेश

सीएम योगी बोले, उत्तर प्रदेश की प्रगति तेजी हो रही है। अब यह देश विकास में काफी आगे है। इस रफ्तार को थमने मत दीजिये। दंगाई फिर से आएंगे, गुंडा फिर से आएंगे। सपा का ब्रांड आपने कनौज में देखा है। इस अध्याय को फिर से नहीं जुड़ने देना है। नौजवानों को तकनीकी रूप से सक्षम किया जा रहा है। युवाओं को नौकरी दे रहे हैं। किसी की प्रतिभा के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। दो करोड़ युवाओं को नौकरी दे रहे हैं। यह प्रदेश में प्रतिभा का आधार बनेगा। अगले तीन वर्षों में यूपी देश में नंबर एक की अर्थ व्यवस्था में होगा। अभी हम नंबर दो पर हैं। अब हर हाथ में काम होगा। गुंडों को आगे नहीं बढ़ने देना है। सामजिक तुस्टीकरण वालों को आगे नहीं बढ़ाना है। नौजवानों को बधाई देता हूं। तकनीकी रूप से युवा सक्षम बने हैं। नौकरी की कोई कमी नहीं है। रोजगार का क्रम लगातार चलेगा।