News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती,


चंडीगढ़। Parkash Singh Badal Admitted in PGI Chandigarh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ( Parkash Singh Badal) को शनिवार को दोपहर 1:20 बजे करीब पीजीआइ चंडीगढ़ (PGI Chandigarh)  के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती कराया गया। पीजीआइ के एडवांस कार्डियक सेंटर के हेड प्रोफेसर यशपाल शर्मा ने बताया कि उनके हार्ट में दिक्कत होने के कारण एडमिट किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पहले भी कई बार स्वास्थ्य दिक्कत के चलते पीजीआइ चंडीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पीजीआइ के एडवांस स्टडी सेंटर के हेड ने बताया कि उन्हें सांस लेने में और सीने में दर्द होने के कारण कार्डियक सेंटर में एडमिट किया गया है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुक्तसर अस्पताल में चेकअप के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ लाया गया है। कुछ दिन पहले प्रकाश सिंह बादल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें डीएमसी लुधियाना में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और उन्हें छुट्टी दे दी गई और घर लौट आए। प्रकाश सिंह बादल पंजाब विधानसभा चुनाव में लंबी से उम्मीदवार रहे हैं। करीब 95 साल के प्रकाश सिंह बादल इस बार सबसे उम्रदराज उम्मीदवार है। वह पांच बार पंजाब के मुख्यंत्री रह चुके हैं। वहीं, पीजीआइ डॉक्टरों ने बताया कि अभी उनकी हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि खतरे वाले कोई बात नहीं है।

एडवांस कार्डियक सेंटर के प्राइवेट वार्ड में किया गया एडमिट

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पीजीआइ के एडवांस कार्डियक सेंटर के प्राइवेट वार्ड में एडमिट किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पीजीआइ के निदेशक प्रोफेसर सुरजीत सिंह ने बताया कि एडवांस पार्टी सेंटर के हेड समेत कई सीनियर डॉक्टरों की टीम उन्हें ऑब्जर्व कर रही है। अभी उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।