नई दिल्ली : अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। महीने के दूसरी दिन और इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज सोना जहां सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज सोना 55 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है। गिरावट के बाद सोना फिलहाल 47224 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले बुधवार को सोना 47279 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई थीं।
आज जहां सोने सस्ता हुआ है वहीं चांदी में तेजी देखी जा रही है। फिलहाल चांदी 619 रुपये की तेजी के साथ 63691 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले बुधवार को चांदी 63072 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 रुपये की तेजी के साथ 47072 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है जबकि चांदी 21 रुपये की गिरावट के साथ 63,552.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
Post Views: 1,000 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में अपने दूसरे दौर की पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुईं। वह सुबह करीब 11 बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ईडी कार्यालय पहुंचीं। ईडी ने करीब ढाई घंटे […]
Post Views: 1,027 कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने सोमवार को खुद से 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी रचा ली। दोनों की पिछले महीने सगाई हुई थी। 66 वर्षीय अरुण लाल की यह दूसरी शादी है। कोलकाता के एक होटल में हुए वैवाहिक समारोह में दोनों एक दूजे के […]
Post Views: 858 नई दिल्ली, । भारतीय टीम प्रबंधन गेंदबाजी कोच के तौर पर किसी पूर्व अनुभवी खिलाड़ी को चाहता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सामने टीम प्रबंधन ने अपनी इच्छा व्यक्त कर दी है। फिलहाल इस पद पर पारस म्हाम्ब्रे हैं। माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन अजीत अगरकर या जहीर खान को गेंदबाजी […]