नई दिल्ली : अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। महीने के दूसरी दिन और इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज सोना जहां सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज सोना 55 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है। गिरावट के बाद सोना फिलहाल 47224 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले बुधवार को सोना 47279 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई थीं।
आज जहां सोने सस्ता हुआ है वहीं चांदी में तेजी देखी जा रही है। फिलहाल चांदी 619 रुपये की तेजी के साथ 63691 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले बुधवार को चांदी 63072 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 रुपये की तेजी के साथ 47072 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है जबकि चांदी 21 रुपये की गिरावट के साथ 63,552.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
Post Views: 22 नई दिल्ली, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड और कुख्यात गैंगस्टर सचिन बिश्नोई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अजरबैजान से दिल्ली लेकर आ गई है। रविवार को स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के एक एसीपी, दो इंस्पेक्टर समेत करीब चार अधिकारियों की टीम अजरबैजान गई थी। लारेंस बिश्नोई के भांजे […]
Post Views: 29 चंडीगढ़। Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास द्वारा एक वायरल वीडियो में किए गए दावों पर अपनी टिप्पणी की है। इस वीडियो के बाद केजरीवाल विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। इस बीच, केजरीवाल ने एक बयान जारी कर कहा, ”शायद मैं […]
Post Views: 25 नई दिल्ली, । देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर है। केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों के लिए गाइडलाइंस जारी हुई हैं। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार दोपहर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। […]