वाराणसी।यूनिसेफ के 75 वर्ष एवं यूनिवर्सल बाल अधिकार के 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी मंडल सभागार में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता ने की, जिसमें गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।मुख्य खबर:
कार्यशाला में यूनिसेफ उत्तर प्रदेश से स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कनुप्रिया सिंघल ने यूनिसेफ की उपलब्धियों और सरकार के साथ साझेदारी को रेखांकित किया। डीपीओ आईसीडीएस डी.के. सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल बाल पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के लाभ से शिक्षा जारी रखने की बात कही। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एम.पी. सिंह ने बच्चों को अपने अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।अपर आयुक्त गुप्ता ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने व शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी और अधिकारियों से बच्चों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Related Articles
BHU: बीएचयू स्कूल एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी,
Post Views: 1,336 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) ने बीएचयू स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। अब इस टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। हालांकि इसके पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2021 थी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस […]
रोजगार मेला में 5562 अभ्यर्थी हुए सेवायोजित
Post Views: 638 रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की 163 कम्पनियों ने किया प्रतिभाग वाराणसी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, आई0टी0आई0 एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दीनदयाल हस्तकला संकुल, बड़ालालपुर, चांदमारी में प्रदेश के 14 से 40 आयु वर्ग के अल्प शिक्षित, स्कूल ड्राप आउट व बेरोजगार युवाओं को आजीविका उपार्जन हेतु सक्षम […]
काशी महाकाल एक्सप्रेसका संचालन स्थगित होने से शिव भक्तोंमें मायूसी
Post Views: 1,168 रेलवे बोर्डके आदेशके इंतजारमें है आईआरसीटीसी भगवान शिवके तीन ज्योर्तिलिंगोंको जोडऩे वाली आईआरसीटीसी की ओरसे चलायी गयी काशी महाकाल एक्सप्रेसका संचालन कोराना कालसे ही बंद है। इंदौरके लिए कैण्ट रेलवे स्टेशनसे गुजरने वाली दो ट्रेनोंमें लम्बी वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियोंको महाकाल एक्सप्रेस चलनेका इंतजार है। इस ट्रेनकी शुरुआत काशीके […]




