वाराणसी।यूनिसेफ के 75 वर्ष एवं यूनिवर्सल बाल अधिकार के 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी मंडल सभागार में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता ने की, जिसमें गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।मुख्य खबर:
कार्यशाला में यूनिसेफ उत्तर प्रदेश से स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कनुप्रिया सिंघल ने यूनिसेफ की उपलब्धियों और सरकार के साथ साझेदारी को रेखांकित किया। डीपीओ आईसीडीएस डी.के. सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल बाल पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के लाभ से शिक्षा जारी रखने की बात कही। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एम.पी. सिंह ने बच्चों को अपने अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।अपर आयुक्त गुप्ता ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने व शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी और अधिकारियों से बच्चों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Related Articles
लिंग जांच करने वाले अल्ट्रासाउन्ड केन्द्रोंपर होगी काररवाई-मण्डलायुक्त
Post Views: 1,030 मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहाकि पुरुष महिला लिंगानुपात को हर हाल में सुधारा जाय इसके लिए लोगों में जागरुकता लाने के साथ ही चोरीछिपे लिंग जांच करने वाले अनाधिकृत अल्ट्रासाउन्ड केन्द्रों पर छापा मारकर काररवाई की जाय। इसके लिए मुखबीर योजना को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। कमिश्नरी ऑडिटोरियम सभागार में […]
महात्मा गांधी प्रतिमापर माल्यार्पण करने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Post Views: 1,435 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया! जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की २८ दिसंबर को स्थापना दिवस थाए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर सोमवार की सुबह कांग्रेस जनों […]
कैसे बहुरेंगे वरुणा के दिन
Post Views: 1,026 काशी आने वाले सैलानी हों या आमजन शहर की पहचान से वरुणा नदी इन दिनों हर किसी के लिए अजूबा बनी है। गंदगी-कूड़े से पटने एवं अतिक्रमण के चलते नाले का रूप ले चुकी वरुणा से निकलती दुर्गंध बरबस ही लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है कि यह कैसी सांस्कृतिक […]




