आधिकारिक सूचना के अनुसार, इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम 2022 के लिखित परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार अक्टूबर, 2022 और नवंबर में आयोजित किया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, साक्षात्कार 7, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, 21, 31, नवंबर 1, 2, 3, 4, 9, 10, 28, 29, 30, और दिसंबर में 1, 2, 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14 और 15, 2022 को आयोजित होगा। इंटरव्यू के लिए ई कॉल लेटर जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेसबाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर कॉल लेटर के संबंध में अपडेट पाने के लिए विजिट करते रहें।
UPSC ESE Interview Schedule 2022: How to download: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज इंटरव्यू शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज इंटरव्यू शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद,इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार अनुसूची लिंक पर क्लिक करें। अब शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद, डाउनलोड करें और एक प्रति रखें। अब उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।