Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली लखनऊ

अखिलेश-डिंपल की करीबी पंखुड़ी आखिर कैसे पहुंचीं कांग्रेस के पाले में


नोएडा, । ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ स्लोगन के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दे रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  नोएडा विधानसभा सीट से पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है। आइये जानते हैं कि कौन हैं कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक, जो समाजवादी पार्टी से होती हुई उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के टिकट पर नोएडा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

विवादों के चलते छोड़ा डिंपल-अखिलेश का साथ

समाजवादी पार्टी की छात्र ईकाई से जुड़ीं पंखुड़ी पाठक ने लंबे समय समाजवादी पार्टी के साथ भी जुड़ी रहीं। उन्होंने कई बार यह जाहिर किया कि अखि‍लेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से काफी प्रभावि‍त थीं। इसके चलते वह 2010 में पार्टी से जुड़ीं। बावजूद इसके समाजवादी पार्टी में विवादों के चलते पंखुड़ी पाठक से पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद पिछले साल उनके पति अनिल यादव भी कांग्रेस में शामिल हो गए। गौरतलब है कि अप्रैल, 2017 में पंखुड़ी पाठक ने यह कहते हैं कि समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी कि कुछ लोगों को मेरी जाति को लेकर परेशानी थी। पंखुड़ी समाजवादी पार्टी छोड़ते समय लिखा था कि पार्टी को उन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए जो जातिगत राजनीति करते हैं। उन्होंने लिखा था कि जो जातिवादी है वो समाजवादी नहीं हो सकते। समाजवादी पार्टी छोड़ने के कुछ महीनों के बाद पंखुड़ी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली और अब वह नोएडा विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेगीं।