Latest News नयी दिल्ली बिहार राष्ट्रीय

अभी हाफ हुए हैं अगली बार साफ हो जाएंगे’, कांग्रेस पर भड़के BJP के चौबे,


 नई दिल्ली/पटना। तेलंगाना से उठा डीएनए विवाद अब और भी तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर अब भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी कांग्रेस पार्टी पर भड़क गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ललकारा है।

संसद का शीत सत्र के दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गुरुवार को डीएनए विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार का डीएनए (DNA) पूरे दुनिया के डीएनए (DNA) से अच्छा है।

ये दुर्भाग्य है : चौबे

उन्होंने कहा कि वो (कांग्रेस) जिस प्रकार के डीएनए की बात कर रहे हैं, उनका ही डीएनए वैसा है। कांग्रेस के लोग बिहार को और वहां के विशिष्ट जाति समूह को जो उन्होंने कहा है कुर्मी। ये दुर्भाग्य है, कांग्रेस के लोग इसी प्रकार से गंदा वातावरण पैदा करते हैं।

केंद्रीय मंत्री चौबे ने यह भी कहा कि एक मुख्यमंत्री के द्वारा इस प्रकार की अशोभनीय बात बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह चिंताजनक है। बिहार का डीएनए बहुत अच्छा है।

कांग्रेस के लोग कर रहे ओछी बातें

बिहार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे प्रथम राष्ट्रपति दिए। यह गौतम बुद्ध का बिहार है। भगवान महावीर का बिहार है। चाणक्य और चंद्रगुप्त का बिहार है। पूरा देश आज ये जानता है।

इसका विश्व के अंदर चारों ओर गुणगान हो रहा है। इसलिए ऐसे कांग्रेस के लोग जिस प्रकार से ओछी बातें कर रहे हैं, इनको शर्म आनी चाहिए और इस चीज पर नीतीश कुमार जी चुप बैठे हुए हैं।

बिहार के लोगों को गालियां दी जा रहीं और वो चुप हैं…

बिहार के लोगों को गालियां दी जा रही हैं और ये चुप बैठे हुए हैं। हम बिहार के लोग स्वाभिमानी हैं। हम बिहार के लोग ईमानदार हैं, मजबूत हैं, मेहनतकश हैं।

अश्विनी चौबे ने कहा- ‘ये बिहार के लोगों को जिस प्रकार से गालियां दी जा रही हैं, ये जनता उसका जवाब देगी। अभी हाफ हुए हैं अगली बार साफ हो जाएंगे कांग्रेस।’

बता दें कि तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री और तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए को लेकर बयान दिया था।