News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

आज शाम 5 बजे CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन; इरफान अंसारी को मिल सकता है मंत्री पद


झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया और कई विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा। वहीं, अब आज हेमंत सोरेन शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपत ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है।

 

 Hemant Soren Shapath Grahan live: वहीं, इससे पहले हेमंत सोरेन आईएनडीआईए के शीर्ष नेताओं के साथ आज दोपहर राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है। हेमंत सोरेन के साथ उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं।

4 Jul 20243:58:48 PM

Hemant Soren Oath Live Updates: हेमंत सोरेन का भाजपा पर निशाना

हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साजिश का अंत शुरू हो गया है।

4 Jul 20243:31:32 PM

तीसरी बार CM पद की शपथलेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तथाकथित जमीन घोटाले मामले में जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

4 Jul 20243:20:04 PM

इरफान अंसारी को बनाया जा सकता है मंत्री

झारखंड से कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस नेता इरफान अंसारी को मंत्री बनाया जा सकता है।

4 Jul 20243:15:26 PM

चंपई सोरेन को मिल सकता है कोई बड़ा पद

जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल न कर, उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।

4 Jul 20243:14:09 PM

हेमंत सोरेन शाम 5 बजे लेंगे CM पद की शपथ

जमीन घोटाले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से सियासी पारी खेलने जा रहे हैं। वह आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।