पटना

एक-एक कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा होगी : ललन


नीतीश के कार्यों को हर घर में पहुंचाने का लक्ष्य

(आज समाचार सेवा)

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा होगी और उन्हें उचित हिस्सेदारी भी मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार उनका आगमन हुआ था। वे पार्टी मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संगठन को मजबूत करने की जो जिम्मेदारी मुझे दी है, वह शत-प्रतिशत पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि जब भी मैं पटना में होऊंगा, १२ बजे दिन से शाम तक एक-एक कार्यकर्ता से पार्टी कार्यालय मं मिला करूंगा। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि ललन सिंह के नेतृत्व में पार्टी नयी ऊंचाई को छुयेगी। पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक पार्टी की मजबूती के लिए इनके योगदान को हम सभी जानते हैं। ये दिन-रात पार्टी के हित में काम करने वाले हैं। हमें गर्व हो रहा कि हम सबाक आपके नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है।

पार्टी मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, श्री श्रवा कुमार, श्री अशोक चौधरी, श्री संजय कुमार झा, श्रीमती लेसी सिंह, श्रीमती शीला मंडल, श्री सुनील कुमार, श्री जयंत राज, सांसद श्री चन्द्रेवर चन्द्रवंशी, विधान पार्षद श्री संजय गांधी, श्री संजय सिंह, श्री नीरज कुमार, पूर्व विधान पार्षद डा. रणवीर नंदन, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. नवीन कुमार आर्य, प्रदेश् महासचिव श्री अनिल कुमार, श्री चंदन सिंह, डा. बिपिन कुमार यादव, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डा. अमरदीप, विधायक श्री नरेन्द्र नारायण यादव, श्री अजय चौधरी, श्री राजकुमार सिंह, श्री पंकज मिश्रा, श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्री सिद्धार्थ पटेल, श्री कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।