नई दिल्ली, । MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में सचिव रश्मि अरूण शमी द्वारा दोपहर 3 बजे एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2022 और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 लिंक को एक्टिव किया गया। साथ ही, बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, कक्षा 5 में 90.01 फीसदी और कक्षा 8 में 82.35 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया है। कक्षा 5 और कक्षा 8 दोनो ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। दोनो ही कक्षाओं में 51 फीसदी से अधिक छात्राएं सफल घोषित की गई हैं। वहीं, दोनो कक्षाओं में 48 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में पैरेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना बच्चे का परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
Related Articles
31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना देना पड़ेगा जुर्माना
Post Views: 979 नई दिल्ली, । कैलेंडर वर्ष 2021 को समाप्त होने में केवल एक सप्ताह से अधिक समय बचा है, आपके पास पैसे से संबंधित कुछ काम को पूरा करने के लिए कम समय है, ऐसा न करने पर आपको या तो वित्तीय दंड का सामना करना पड़ सकता है या कुछ नुकसान उठाना […]
कैंब्रिज विवाद पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- भारत विरोधी बात नहीं की, संसद में दूंगा जवाब
Post Views: 636 नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में दिए अपने बयान पर चुप्पी तोड़ी है। राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद के भीतर और बाहर भाजपा नेता उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार चौथे दिन भी संसद में हंगामा हो रहा है। वहीं, अब […]
UP Police Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस में 26000 कॉन्स्टेबल भर्ती, आवेदन प्रक्रिया
Post Views: 847 नई दिल्ली, । यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा 8 जनवरी 2022 को किया जा चुका है और इसके साथ ही आचार संहिता लागू होने के कारण नई भर्ती की […]




