Latest News खेल

SA vs AUS: ईडन गार्डन्स का मौसम हुआ साफ बारिश के बाद मैच जारी हेनरिक-मिलर क्रीज पर मौजूद


world cup Semi Final : दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्‍ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। लुंगी एनगिडी की जगह तबरेज शम्‍सी को शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मार्कस स्‍टोइनिस और शॉन एबट की जगह ग्‍लेन मैक्‍सवेल व मिचेल स्‍टार्क को जगह दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया अब तक छह बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है और पांच अवसरों पर जीता है। एकमात्र 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में वह इंग्लैंड से हारा था। दूसरी तरफ 1992 से 2023 तक दक्षिण अफ्रीका पांचवीं बार अंतिम चार में पहुंचा है।

दोनों टीमें विश्व कप के सेमीफाइनल में तीसरी बार भिड़ेंगी। वे पहली बार 1999 के विश्व कप में भिड़ी थीं। वह मैच टाई रहा था, लेकिन सुपर सिक्स चरण में बेहतर नेट रन रेट के कारण आस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच गया था।

वनडे विश्व कप में दोनों टीमें अब तक सात बार भिड़ी हैं और दोनों ने तीन-तीन जीत दर्ज की है जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 109 वनडे मैच हुए हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका ने 55 जबकि आस्ट्रेलिया ने 50 जीते हैं। तीन मैच टाई व एक बेनतीजा रहा है।

SA vs AUS Playing 11

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 – क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, कगिसो रबाडा और तबरेज शम्‍सी।

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11 – ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

16 Nov 20233:56:58 PM

SA vs AUS Live Score: बारिश के बाद मैच हुआ जारी

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश के बाद मैच जारी हो गया है। ईडन गार्डन्स का मौसम साफ हो गया है। इस वक्त क्रीज पर डेविड मिलर और हेनरिक मौजूद हैं।

16 Nov 20233:46:53 PM

South Africa vs Australia Live Score: 3:55 PM पर जारी होगा मैच

ईडन गार्डन्स में बारिश रुक चुकी है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे है। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतर गए हैं और मैच 3 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा।

14 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं।

16 Nov 20233:29:37 PM

SA vs AUS: सेमीफाइनल मैच के लिए रखा गया है रिजर्व डे

विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है। अगर आज मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जाता है तो फिर यह मैच कल यानी 17 नवंबर से वहीं से जारी किया जाएगा जहां से मैच छूटा था।

वहीं अगर रिजर्व डे में बारिश की वजह से मैच धुलता है तो फिर इससे ऑस्ट्रेलिया को नुकसान होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि, अंक तालिका पर टॉप की टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में साउथ अफ्रीका टीम फाइनल के लिए प्रवेश कर लेगी।

16 Nov 20233:21:21 PM

SA vs AUS Live Score: बारिश की वजह से रुका मैच

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मैच में बारिश ने दस्तक दे दी है। बारिश की वजह से मैच को रोका गया है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। सभी खिलाड़ी मैदान से बाहर जा चुके हैं। 14 ओवर तक के खेल में साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 44 रन पर पहुंच गया हैं।

16 Nov 20233:04:08 PM

South Africa vs Australia Live Score: साउथ अफ्रीका का गिरा चौथा विकेट

 साउथ अफ्रीका की टीम पारी के 12 ओवर के बाद ताश के पत्तों की बिखरी हुई नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका को 24 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। जोश हेजलवुड ने स्मिथ के हाथों वान डर र डुसैन को चलता किया। इस दौरान वह 31 गेंदों पर महज 6 रन ही बना सके।

12 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 28/4 है।

16 Nov 20232:55:42 PM

SA vs AUS Live Score: दक्षिण अफ्रीका की मुसीबतें बढ़ी

दक्षिण अफ्रीका की हालत नाजुक है। 11वें ओवर में प्रोटियाज को तीसरा झटका लगा है। मिचेल स्‍टार्क की गेंद एडेन मार्करम के बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर निकली और प्‍वाइंट्स पर डेविड वॉर्नर ने शानदार कैच लपका। एडेन मार्करम ने 20 गेंदों में दो चौके की मदद से 10 रन बनाए। हेनरिच क्‍लासेन क्रीज पर आए। दक्षिण अफ्रीका अपने चोकर्स टैग पर अमल करती हुई दिख रही है।

11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 22/3। रासी वान डर डुसैन 5* और हेनरिच क्‍लासेन 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

16 Nov 20232:31:21 PM

SA vs AUS Live Score: हेजलवुड ने किया कॉक का शिकार

 जोश हेजलवुड ने पारी के छठे ओवर में दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। हेजलवुड ने चौथी गेंद पर क्विंटन डी कॉक को कप्‍तान कमिंस के हाथों कैच आउट कराया। कॉक ने हेजलवुड की गेंद पर हवाई शॉट खेला। गेंद बहुत ऊंची गई। पैट कमिंस ने मिड ऑन से पीछे की तरफ दौड़ लगाई और शानदार कैच लपका। क्विंटन डी कॉक 14 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्करम क्रीज पर आए। यह विकेट मेडन ओवर रहा।

6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 8/2। रासी वान डर डुसैन 3* और एडेन मार्करम 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

16 Nov 20232:26:32 PM

SA vs AUS Live Score: ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों का दबदबा

ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज इस समय अपना दबदबा बनाए हुए हैं। क्विंटन डी कॉक और रासी वान डर डुसैन बस क्रीज पर जमे रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जोश हेजलवुड और मिचेल स्‍टार्क की जोड़ी कमाल की लाइन लेंथ पर गेंदबाजी कर रही है। प्रोटियाज बल्‍लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका ही नहीं मिल रहा है।

5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 8/1। क्विंटन डी कॉक 3* और रासी वान डर डुसैन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

16 Nov 20232:06:43 PM

SA vs AUS Live Score: टेंबा बावुमा

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दूसरे सेमीफाइनल का घमासान शुरू हो गया है। मिचेल स्‍टार्क ने पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा को विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच आउट करा दिया। बावुमा खाता नहीं खोल पाए। इस ओवर में एक रन बना और एक विकेट आया।

1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 1/1। क्विंटन डी कॉक 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

16 Nov 20231:40:48 PM

SA vs AUS Live Score: ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11

ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

16 Nov 20231:40:31 PM

SA vs AUS Live Score: दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, कगिसो रबाडा और तबरेज शम्‍सी।

16 Nov 20231:40:27 PM

SA vs AUS Live Score: दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, कगिसो रबाडा और तबरेज शम्‍सी।

16 Nov 20231:40:26 PM

SA vs AUS Live Score: दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, कगिसो रबाडा और तबरेज शम्‍सी।

16 Nov 20231:38:13 PM

SA vs AUS Live Score: दोनों टीमों ने किए बदलाव

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। लुंगी एनगिडी की जगह तबरेज शम्‍सी को शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मार्कस स्‍टोइनिस और शॉन एबट की जगह ग्‍लेन मैक्‍सवेल व मिचेल स्‍टार्क को जगह दी गई है।

16 Nov 20231:35:41 PM

SA vs AUS Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने गुरुवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।

16 Nov 202312:33:01 PM

SA vs AUS Live Score: दोनों टीमें हैं फॉर्म में

साउथ अफ्रीका ने लीग स्टेज पर दमदार प्रदर्शन किया है। अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक, रासी वैन डूर डुसेन, एडन मार्करम, मार्को यान्सन और हेनरी क्लासेन गजब की बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी लय हासिल कर ली है। मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ ली स्टेज पर दोहरा शतक जड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया अपना छठा टाइट जीतने की राह पर है।

16 Nov 202312:46:23 AM

SA vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया अब तक छह बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है और पांच अवसरों पर जीता है। एकमात्र 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में वह इंग्लैंड से हारा था। दूसरी तरफ 1992 से 2023 तक दक्षिण अफ्रीका पांचवीं बार अंतिम चार में पहुंचा है।