गोरखपुर, २७ सितंबर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यू.पी. सिंह का आज सुबह शहर के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय प्रो. सिंह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अध्यापन कार्य में आने के बाद से ही उनका पूरा जीवन गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को समर्पित रहा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री रविवार को प्रो. सिंह के अंतिम संस्कार के समय गोरखपुर के राजघाट पर मौजूद रहेंगे। प्रो. सिंह अपने पीछे दो पुत्रों दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वीके सिंह और यूपी कॉलेज के आचार्य प्रो. राजीव कृष्ण सिंह का परिवार छोड़ गए हैं। मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी प्रो. यूपी सिंह का जन्म 1 सितंबर 1933 को हुआ था। वह उन विरले लोगों में शामिल रहे जिन्हें गोरक्षपीठ के लगातार तीन पीठाधीश्वरों के सानिध्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। गणित विषय के विद्वान रहे स्वर्गीय सिंह की बतौर शिक्षक पहली नियुक्ति गोरक्षपीठ के तत्कालीन पीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने एमपी शिक्षा परिषद के महाराणा प्रताप महाविद्यालय में की थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए महंत जी ने यह महाविद्यालय दान में दे दिया तब यूपी सिंह विश्वविद्यालय में गणित के शिक्षक हो गए। इस विश्वविद्यालय में वह आचार्य और गणित विभाग के अध्यक्ष एवं चीफ प्राक्टर के रूप में ख्यातिलब्ध रहे। अपनी शैक्षिक सेवा यात्रा में उन्होंने बाद में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति के रूप में भी सेवाएं दीं। महंत दिग्विजयनाथ जी के स्मृतिशेष होने के बाद प्रो. यूपी सिंह ने गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के मार्गदर्शन में एमपी शिक्षा परिषद की सेवा की। उनकी सेवा साधना का यह अनुष्ठान वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में आजीवन जारी रहा। प्रो. यूपी सिंह का अंतिम संस्कार रविवार (28 सितंबर) को पावन राप्ती नदी के राजघाट पर दिन में 12 बजे से होगा। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रो. सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित रहेंगे। इस बीच प्रो. सिंह के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Related Articles
Nepal Bus Accident: महाराष्ट्र के पर्यटकों ने गोरखपुर से बुक कराई थी बस, हादसे में अब तक 14 शव बरामद
Post Views: 1,035 गोरखपुर/महराजगंज। पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय पर्यटकों की बस मुखलिसपुर के पास खाई में गिर गई। गोरखपुर के केसरवानी ट्रेवल की बस में महाराष्ट्र के रहने वाले 42 यात्री सवार थे। गोरखपुर के रहने वाले चालक समेत 14 लोगों के मृत्यु होने की सूचना है। केसरवानी ट्रेवल की दो बस और […]
निकाय और लोकसभा चुनाव में खिलाना है कमल, माफियाओं का इलाज जानती है सरकार-सीएम योगी
Post Views: 1,305 गोरखपुर, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आसन्न नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था, चहुंमुखी विकास और अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर बकार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें पहले निकाय और फिर लोकसभा चुनाव में कमल ही कमल खिलाना है। इसके लिए रणनीति बननी […]
‘रामगढ़ताल के ठीक किनारे रवि किशन ने हथिया लिया मकान’, सीएम योगी की बात सुनते ही तुरंत सीट से खड़े हो गए सांसद
Post Views: 1,129 , गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम नगर निगम की 482 करोड़ रुपये की 253 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद निगम परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस दौरान मंच से उन्होंने ऐसी बात कही की सांसद रवि किशन कुर्सी से उछल पड़ें। दरअसल अक्सर भरे […]




