चन्दौली। कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में तीन दिवसीय विराट किसान मेला आयोजन का फीता काटकर कृषि मंत्री, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभााग उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही द्वारा उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री एवं विधायकगण व जिलाधिकारी द्वारा ब्लैक राइस, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, कृषक कम्पोस्ट खाद, एफपीओ कृषि उत्पादन संगठन, स्वंय सहायता समूह, कृषि विभाग के विभिन्न स्टाल का निरीक्षण कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। कृषि विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल पर मंत्री ने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान भाइयों के हित में चलाये जा कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित किया जाय। ताकि किसान भाई योजनाओं का लाभ लेकर अपने आय में बढोत्तरी पा सके। मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात नवनिर्मित बहुउद्ेशीय किसान कल्याण केन्द्र विछियॉ कलॉ व राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद उ0प्र0 का लोकापर्ण मंत्री द्वारा किया गया। उन्होनें उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद में लगातार किसान भाइयों को कृषि विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जनपद के 4165 कृषिकों में 9 करोड़ 62 लाख रू0 का यंत्र का वितरण किया गया है। 77093 कृषकों में बीजों के अनुदान में 7 करोड़ 38 लाख रू0 की भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 9742 कृषकों को 1 करोड़ 84 लाख की धनराशी से लाभान्वित हुये है। मंत्री ने किसानों से कहा कि धान व गेहॅू के फसलों के अलावा दलहन, तिलहन की फसल कर अपने आय को दोगुना कर सकते है। इसके लिए अपनें मृदा की जॉच कराकर उचित फसलों को लगाकर अधिक से अधिक पैदावार करे। इसके लिए वैज्ञानिक तरीक से खेती करे। प्रदेश में सरकार बनते ही किसानों के हित में फसली ऋण मोचन योजना लागू कर जनपद के 27 हजार 489 कृषकों में 104 करोड़ 3 लाख की धनराशी का भुगतान किया गया। इससे कृषि के क्षेत्र में किसान मजबूत होकर अपने आय में वृद्धि पा रहे है। कार्यक्रम के दौरान चकिया विधायक शारदा प्रसाद, विधायिका श्रीमती साधना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण, पूर्व विधायक चकिया शिवतपस्या पासवान आदि रहे।
Related Articles
चंदौली:डीएम ने उद्योग बन्धुओं संग की बैठक
Post Views: 451 चंदौली। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में औद्योगिक माहौल को अनुकूल बनाने, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाय। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, […]
चंदौली। सांसद ने बाढ़ पीडि़तों में बांटी राहत सामग्री
Post Views: 456 पड़ाव। चंदौली सांसद महेंद्र नाथ पांडेय मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार ने कुंडा खुर्द में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित किया। गौरतलब हो कि मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार महेंद्र नाथ पांडेय का चंदौली जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित स्थानों का भ्रमण करने का कार्यक्रम […]
चंदौली।पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान
Post Views: 435 इलिया। चकिया कोतवाली पुलिस के हेड कांस्टेबल चंदन तिवारी ने सैदूपुर कस्बा में कोरोनावायरस से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करते हुए बाजार में बिना मास्क के आते जाते लोगों को रोककर स्वयं अपने हाथों से मास्क लगाया। तथा कोरोनावायरस से बचाव के लिए उन्हें 2 गज दूरी और मास्क की अनिवार्यता […]