चंदौली

चंदौली।भाजपाजनों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात


चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपाजनों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। बबुरी प्रतिनिधि के अनुसार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम का 99 संस्करण को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा के बबुरी सेक्टर के बूथ संख्या 319 व 320 पर भाजपा कार्यकर्ताओ संग उत्साह से धैर्य पूर्वक सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा, आर्गन डोनेशन, अंगदान की आयु सीमा बढ़ाना, एक भारत श्रेष्ठ भारत, महिलाओं का हर क्षेत्र में योगदान महिला सशक्तिकरण, डल झील में नागरू की खेती से किसानों की आय दुगुनी, लैवेंडर की खेती सहित अन्य विषयों की चर्चा की । इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आज मोदी जी के द्वारा अंग दान की आयु सीमा बढ़ी वह सराहनीय कदम है। मोदी जी के नेतृत्व में देश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। हम सब को मोदी जी के मन की बात का अनुसरण करना चाहिए व देश के विकास में सहयोग करना चाहिए। देश मे महिला सशक्तिकरण, आर्गन डोनेशन पर हम सब को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ कर काम करना चाहिए। एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेकर देश के विकास में अपना योगदान देकर सहयोग करना चाहिए इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, पप्पू पटवा, विशाल सिंह, मुमताज, नारायण जायसवाल, जागेश्वर नाथ पाठक, राजकुमार जायसवाल, शशि गांधी, अवधेश जायसवाल, साधु जायसवाल, अरविंद कुमार, विख्यात, सोनू, सागर, अजय राव संतोष कुमार विनय कुमार, गया सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर स्थित व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिवरतन गुप्ता के आवास और वार्ड नंबर 9 विभूति नगर स्थित बूथ अध्यक्ष विनय कुमार व वार्ड नंबर 10 चौक सहित विभिन्न वार्डों के बूथों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 99 वा संस्करण मन की बात रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से सुना गया। मन की बात में आधुनिक मेडिकल साइंस के इस दौर में ऑर्गन डोनेशन किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। जब एक व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है। तो उससे 8 से 9 लोगों को एक नया जीवन मिलने की संभावना बनती है। संतोष की बात है कि आज देश में ऑर्गन डोनेशन के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। मन की बात के दौरान क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने कहा कि अंगदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है। अंगदान से किसी बीमार एवं असहाय व्यक्ति को पुन: जीवन प्रदान किया जा सकता है। इस दौरान जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल, संदीप गुप्ता सुशील पांडेय, शुभम मोदनवाल, पूर्व सभासद शिवरतन गुप्ता, संतोष सिंह, राजकुमार गुप्ता, सीमा गुप्ता, मीना विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता, आलोक साह, अनिल गिरी रवि गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। अलीनगर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नगर महामंत्री भरत चौहान के आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुना गया। इस दौरान एकत्रित हुए लोगों ने ध्यान पूर्वक प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ आस-पास के लोग भी मौजूद रहे।