

Related Articles
Rajgarh: धीरेंद्र शास्त्री के शिष्य ने लगाया दिव्य दरबार, बागेश्वर धाम जैसे ही लिखा पर्चा और दिया समाधान
Post Views: 1,017 राजगढ़, । मध्य प्रदेश के जूनापानी के पास लगभग 70 साल पूराने हनुमान मंदिर पर धीरेन्द्र शास्त्री के तर्ज पर हनुमंत दास नामक युवा पुजारी ने दो दिन तक दिव्य दरबार लगाया था। यहां पर न केवल भारी भीड़ देखने को मिली थी बल्कि पूजारी को धीरेन्द्र शास्त्री की तरह ही वो […]
Jharkhand: जालसाजों ने 1932 में ही पश्चिम बंगाल और बिहार का भोजपुर जिला बनवा दिया
Post Views: 951 रांची। सेना के कब्जे वाली रांची के बरियातू स्थित 4.55 एकड़ जमीन व सदर थाना क्षेत्र में चेशायर होम रोड की एक एकड़ भूिम की अवैध खरीद-बिक्री मामले की जांच कर रही ईडी ने एक बड़ा पर्दाफाश किया किया है। सेना की जिस जमीन को भूमि माफिया प्रदीप बागची ने असली रैयत […]
SEBI के शिकंजे में Baap Of Chart, फाइनेंशियल फ्लूएंसर पर बैन के साथ लगाया 17.20 करोड़ रुपये का जुर्माना
Post Views: 863 नई दिल्ली। : शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने मोहम्मद नसीरुद्दीन अंसारी पर प्रतिबंध लगा दिया है। आपको बता दें कि मोहम्मद नसीरुद्दीन अंसारी एक फाइनेंशियल फ्लूएंसर है। इन्हें सोशल मीडिया पर ‘बाप ऑफ चार्ट’ (Baap Of Chart) कहा जाता है। इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई […]





बाजार। झारखंड में धनबाद रेल मंडल के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब कोयले से लोड मालगाड़ी के वैगनों में आग भड़क गई। कइ वैगनों से धुंआ निकल रहा था। यह देख रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत मालगाड़ी रोकवाई गई। धनबाद रेल मंडल कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेल महकमा हरकत में आ गया। पारसनाथ रेलवे स्टेशन गिरिडीह जिले के तहत आता है। तत्काल गिरिडीह अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल पहुंचा। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को पर काबू पा लिया।
पानी पड़ गया कम
आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग काबू करने के क्रम में दमकल का पानी खत्म हो गया। टेंकर का पानी खत्म हो जाने के कारण बोगी से धुआं निकलना बंद नही हुआ। बाद में रेलवे के द्वारा गोमो से पानी का टैंकर मंगाया गया। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
खानूडीह से मालगाड़ी जा रही थी पंजाब
मालगाड़ी बीसीसीएल की खानुडीह कोलियरी से कोयला लेकर हरियाणा के हिसार स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन ( PMRG Hisar) जा रही थी। बीसीसीएल के कर्मचारियों ने कोयले के साथ आग भी लोड कर दी थी। लगभग आधा दर्जन बोगी में लोड कोयले से धुआं निकल रहा था। एक बोगी से आग की लपटें निकल रही थी। आग बुझाने के लिए दमकल को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है