TOP STORIES

गुजरात में आज रैलियों का रेला, मोदी तीन जनसभाएं, केजरीवाल – राहुल गांधी भी दिखाएंगे दम


गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत तमाम दलों ने अपनी तैयारियों को और धार दी है। पीएम मोदी आज तीन जनसभाएं करेंगे। वहीं, अमित शाह ताबड़तोड़ चार रैलियां कर पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी जनसभाएं करेंगे। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पहली बार चुनाव प्रचार के मैदान में उतर रहे हैं।

गुजरात में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा हो या कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी… सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मैदान में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा जैसे तमाम बड़े नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपनी पार्टी के लिए माहौल बना रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज पहली बार चुनाव प्रचार में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर जबकि 5 दिसंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा।इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को गुजरात में चार रैलियां की थीं। मोदी ने इस दौरान विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि कैसे एक कांग्रेस नेता एक महिला के साथ पदयात्रा कर रहे थे। वो महिला नर्मदा विरोधी कार्यकर्ता थी। वह और अन्य लोगों ने कानूनी अड़चनें पैदा करके परियोजना को तीन दशकों तक रोके रखा था।कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं। राहुल दोपहर एक बजे सूरत, जबकि दोपहर तीन बजे राजकोट के शास्त्री मैदान रैली करेंगे।गृह मंत्री अमित शाह आज चार जनसभाएं करेंगे। शाह सुबह 11 बजे द्वारका के खम्भालिया, दोपहर 1 बजे गिर सोमनाथ के कोडिनार, दोपहर 3 बजे जूनागढ़ के मांगरोल और शाम 6 बजे कच्छ के भुज में रैली करेंगे।पीएम मोदी दोपहर 12 बजे सुरेंद्रनगर, दोपहर 2 बजे जंबूसर और दोपहर चार 4 बजे नवसारी में चुनावी जनसभाएं करेंगे।