Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

गुजरात विधानसभा मानसून सत्र: पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों ने की नारेबाजी,


अहमदाबाद, : गुजरात विधानसभा मानसून सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायक वेल में आ गए विधानसभा अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य ने कांग्रेस (Congress) के सभी विधायकों को सस्पेंड कर दिया।

गुजरात में बेरोजगारी, किसानों को फसल बीमा तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले ही मुख्य दरवाजे के बाहर प्ले कार्ड के जरिए प्रदर्शन किया।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस विधायकों (Congress MLA) ने पुलिस के जवान, आशा , सफाई कर्मचारी , वनरक्षक , लोक रक्षक दल , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , पूर्व सैनिकों , शिक्षकों , वन कर्मियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से इनकी मांगों को जल्द पूरा करने का दबाव बनाने का प्रयास किया। कांग्रेस विधायक मानसून सत्र शुरू होते ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए।

एक दिन के लिए सभी विधायक सस्‍पेंड

विधानसभा अध्यक्ष डा निमाबेन आचार्य ने सभी विधायकों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया मानसून सत्र आज बुधवार से शुरू हुआ है जो दो दिन चलने वाला है। दो दिन के सत्र में सरकार आधा दर्जन नए विधेयक लाने वाली है तथा पशु नियंत्रण विधेयक को वापस लेगी।

jagran

गत दिनों राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने यह बिल सरकार को लौटा दिया था। प्रदेश के पशु पालक संगठन एवं मालधारी समाज के लोगों की ओर से पिछले कई दिनों से राज्य सरकार की ओर से पिछले सत्र में लाए गए पशु नियंत्रण कानून के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा था।

दूध पार्लर में तोड़फोड़

बुधवार को अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर आदि शहरों में भी मालधारी समाज ने दूध का वितरण एवं डेयरी में देना बंद रखकर जरूरतमंदों को बांट दिया अथवा नदी एवं नालों में बहा दिया।

मालधारी समाज के विरोध के बावजूद कई दूध पार्लर ने दूध बेचना चालू रखा जिसके कारण कई जगह दूध पार्लर में तोड़फोड़ की गई तथा पार्लर मालिकों के साथ हाथापाई भी हुई। मालधारी समाज के कई लोगों का आरोप है कि उनके आंदोलन के चलते राज्य के कई डेयरी संचालकों ने दूध के दाम बढ़ा दिए तथा लोगों से दोगुने तीन गुने दाम वसूले है।

अमित चावड़ा ने कहा – भाजपा सरकार जनविरोधी

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा (Amit Chawda) ने कहा है कि भाजपा सरकार जनविरोधी है कांग्रेस जनता की मांग को लेकर तथा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विधानसभा में सार्जेंट के व्यवहार पर भी कांग्रेस ने ऐतराज जताया तथा भाजपा पर प्रजा विरोधी होने का आरोप लगाया।

चावड़ा ने कहा कि गुजरात में कर्मचारियों एवं पुलिस के जवानों का शोषण हो रहा है उनको पूरा वेतन एवं भत्ते नहीं दिए जा रहे हैं। उधर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवानी ने कहा कि जनता एवं कर्मचारियों की आवाज बनने के बदले कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड किया गया।