Latest News उत्तर प्रदेश गोरखपुर

गोरखपुर: अफगानिस्तान-PAK से प्रताड़ित हिंदू-सिख को कानून बनाकर दी नागरिकता,


  • गोरखपुर, : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान से जो हिंदू और सिख प्रताड़ित और अपमानित थे, जिनको कोई देश अपना नहीं मानता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सब हमारे हैं। कानून बनाकर उन सबको भारत की नागरिकता दे दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया का हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन कहां जाएगा। जब संकट आएगा तो उन्हें भारत की तरफ ही देखना होगा। भारत उन्हें आज दोनों हाथ फैलाकर अपना रहा है।

‘लोगों ने विरोध किया, लेकिन कानून लागू किया गया’

सीएम योगी ने कहा कि जब कानून बना तो तमाम लोगों ने विरोध किया, लेकिन कानून लागू किया गया। क्या ये पहले की सरकारें कर पातीं? हिम्मत नहीं थी। सीएम योगी ने कहा कि जब नजरिया वोट बैंक होगा, तो अराजकता और आतंकवाद ही फैलेगा। पहली की सरकारों में आतंकवादियों का महिमा मंडन होता था। शहिदों का अपमान होता था, लेकिन आज कोई आतंकवादियों का महिमा मंडन नहीं कर सकता। ये तब हो रहा है जब देश में कोई राष्ट्रनायक जैसा नेतृत्व हो रहा है। संतों की प्रेरणा होती है। पूर्वजों का आशीर्वाद होता है।