Latest News उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली

हिमाचल-उत्तराखंड में भूस्खलन तो यूपी-हरियाणा में नदियों का बढ़ा जलस्तर


  • नई दिल्ली,: भारी बारिश का दौर सितंबर के महीने भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही वजह है कि लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ ने देश के कई राज्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है। आए दिन किसी ना किसी राज्य से जलभराव या फिर रोड़ जाम और भूस्खलन की खबरें आती रहती है। अभी हिमाचल और उत्तराखंड से भूस्लखन की खबर सामने आई है। वहीं यूपी-बिहार के कई जिलों में लगातार बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। तो चलिए जानते हैं कि के देश किन- किन राज्य में भारी बारिश से कितनी तबाही मची है।

उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह भूस्खलन के बाद चमोली जिले में सैलंग और जोशीमठ के बीच अवरुद्ध हो गया है। बता दें कि यहां से आए दिन भूस्खलन की खबरें आती रहती है। पिछले दिनों इस राज्य में भारी-बारिश के चलते कई रास्ते बाधित हुए थे। इतना ही नहीं इस दौरान बादल फटने की खबरें भी आई। ऐसे में कई लोगों की जान भी गई है।

बात अगर हिमाचल की करें तो यहां पर भारी बारिश का असर देखा जा सकता है। यहां पर होमगार्ड आफिस (यूएस क्लब) शिमला के पास बीती रात करीब 10:15 बजे भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण सड़क जाम हो गई है। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के मानव नुकसान की सूचना नहीं है। बहाली का काम प्रक्रियाधीन है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने इसकी जानकारी दी है।

उधर, बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ राहत और कोरोना मदद के लिए सरकार से छह करोड़ मांगे गए है। विभिन्न अंचलों से मांग के आधार पर आपदा प्रबंधन प्रशाखा ने विभाग को पत्र भेजा है। इसमें बाढ़ मद में पांच करोड़ 44 लाख एवं कोरोना मदद में एक करोड़ पांच लाख रुपये की मांग की गई है। बाढ़ राहत मद में आठ अंचलों ने राशि की मांग की है।