चंदौली

चंदौली।आकाशीय बिजली से चार झुलसे, दो की मौत


इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अर्जी खुर्द गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो बालिकाओं की मौके पर मौत हो गयी। वहीं दो किशोरी बुरी तरह झुलस गयी। घायलों को उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार फूलचंद यादव मौके पर पहुंच गये। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। राजगीर मिस्त्री रणजीत चौहान की पुत्री छाया 15 वर्ष, नंदिनी 14, वर्ष चांदनी 7 वर्ष तथा गांव के ही ट्रैक्टर चालक हौसला चौहान के पुत्री सोनाली के साथ बुधवार के दिन 2 बजे के लगभग गांव के सिवान में बगीचे में आम बीनने गई थी। इसी बीच तेज गरज के साथ बारिश होने लगी बारिश देखकर चारों किशोरियां बगीचे के समीप एक मड़ई में छिप गई। इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली मडई में गिर गई। जिसके चपेट में आने से कक्षा सात की छात्रा छाया 15 वर्ष तथा आठवीं कक्षा की छात्रा सोनाली 16 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि नंदनी 14 वर्ष तथा चांदनी 7 वर्ष बुरी तरह झुलस गयी। जिन्हें उपचार हेतु 108 नंबर एंबुलेंस से चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार फूलचंद यादव राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप यादव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजने की कार्रवाई में जुट गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। एक परिवार के दो किशोरियों की मौत व घायल से जहां परिवार में कोहराम मच गया वही घटना से गांव में शोक छाया हुआ है। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर व इंद्रपुरवा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो झुलस गए। ये लोग अपने पशुओं को गांव के सिवान में चराने ले गए थे। फिरोजपुर गांव निवासी सुनील यादव 32 व इंद्रपुरवा गांव निवासी किशन जख्मी हो गए एंबुलेंस 12 गंभीर रूप से झुलस गए। जख्मी लोगों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाकर भर्ती किया गया। जहा उनका इलाज किया गया।