चंदौली

चंदौली।मानव उत्पीडऩ की घटनाओं से करायें अवगत:योगेन्द्र


चंदौली। मानवाधिकार सी डब्लू ए की मासिक बैठक ग्राम सरने विकास खण्ड नियामताबाद में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओ ने मुख्य अथिति चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह योगी का जोरदार ढंग से स्वागत किये। बैठक में महिला उत्पीडऩ, पुलिस द्वारा मानव हनन उत्पीडऩ की घटनाओं को संज्ञान लेने, संगठन के मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा हुई। चेयरमैन ने समाज मे बढ़ रहे महिला उत्पीडऩ, प्रदूषण एवं पुलिस द्वारा आम नागरिकों के साथ किये जा रहे दुव्र्यवहार की घटनाओं पर चिंता ब्यक्त किया गया। कहा कि ऐसी समस्याओं को तत्काल संज्ञना में लेते हुए जनपद के उच्चाधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियो को अवगत कराकर उसका लाभ पत्रों को दिलाने का ज्यादा से ज्यादा प्रयास करे। चेयरमैन द्वरा संगठन के मजबूती एवं विस्तार के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रशांत सिंह को जिलाध्यक्ष चन्दौली का अतिरिक्त कार्य भार सौपा गया। वहीं जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय को मंडल अध्यक्ष वाराणसी के कार्य भार सौपा गया। जिलाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कार्यकर्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ईमानदारी से संगठन में कार्य करिये और जहाँ भी मानव अधिकार हनन का मामला संज्ञान में आये आप लोग तत्काल संगठन को सूचना दीजिये। बैठक में अरविंद कुमार तिवारी, संतोष प्रजापति, अरविंद गौड़, बाढ़ू गौड़ रामधीन विश्वकर्मा, सुदर्शन, सुधांशु जायसवाल, शम्भू मौर्य, मिथिलेश पांडेय, शमशेर खा, कमलेश तिवारी, चंद्रेश तिवारी, शशिकांत पांडेयए शिवम अग्रहरि, अश्वनी सिंह, जितेंद्र सिंह, महंत सिंह, कृष्ण अग्रवाल, आदि कार्यकर्ता उपथित रहे।