दुलहीपुर। जैपुरिया स्कूल्स में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 पदक बच्चों ने जीता। जैपुरिया स्कूल का सी०बी०एस०ई० गेम्स में परचम लहराने वाले 20 से अधिक बच्चों का नेशनल लेवल गेम्स में चयन किया गया है। सी०बी०एस०ई द्वारा आयोजित क्लस्टर एवं जोनल स्तर पर विविध खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सेठ०एम०आर जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव कैंपस के बच्चों ने अद्भुत प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वैश्विक आपदा काल के कारण समस्त प्रतियोगिता स्थगित थी और दो वर्ष पश्चात् 25 नवम्बर 2022 से सी०बी०एस०ई ने विभिन्न शहरों के विभिन्न स्कूलों में खेलो का आयोजन किया। सेठ एम०आर जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव कैंपस के लगभग पचास से अधिक बच्चों ने राँची, कोशाम्बी, आजमगढ़ आदि के विभिन्न स्कूलों में अपनी भागीदारी दर्ज की। प्रतियोगियों में 34 पदक हासिल कर पूरे पूर्वांचल में जैपुरिया का परचम लहराया। बच्चों ने 6 स्वर्ण पदक 14 रजत और 14 कास्य पदक विभिन्न खेलों में प्राप्त कर स्कूल का सम्मान बढाया विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की जैपुरिया विद्यालय न सिर्फ शैक्षणिक अपितु खेल क्षेत्र में भी अद्भुत प्रदर्शन कर अनवरत सफलता का परचम लहरा रहा है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने अपने प्रेरणात्मक विचारों द्वारा सभी को अभिसंचित करते हुए कहा कि बच्चे शिक्षा खेल आदि के क्षेत्र में खुल कर प्रदर्शन कर रहे है।
Related Articles
चंदौली। जिला स्वास्थ्य समिति संग डीएम ने की बैठक
Post Views: 460 चंदौली। जिला स्वास्थ समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का प्रगति रिपोर्ट, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम, मातृ मृत्यु समीक्षा, एंबुलेंस 108 व 102, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भुगतान, […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योगाभ्यास कर नियमित योग के लिए किया गया प्रेरित
Post Views: 2,207 चंदौली। जनपद में ९वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिक्षण संस्थानाओं, चिकित्सालयों आदि स्थानों पर उत्साह पूर्वक मनाया गया। सदर क्षेत्र के छत्रधारी पी जी कालेज दयालपुरा सदलपुरा में सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में योग दिवस सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अभिमन्यु […]
चंदौली। आज समूह के शाश्वत विक्रम गुप्त के निधन पर शोक
Post Views: 581 चंदौली। हिन्दी दैनिक आज समाचार पत्र समूह के निदेशक व प्रधान सम्पादक श्री शार्दुल विक्रम गुप्त के बड़े पुत्र शाश्वत विक्रम गुप्त के असामयिक निधन पर जनपद वासियों में शोक की लहर दौड़ गयी। विभिन्न संगठनों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्घांजली अर्पित किया। निधन की जानकारी पर चंदौली ब्यूरो […]