News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Gujarat : भूपेंद्र पटेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट


गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। भूपेंद्र पटेल के साथ 20 कैबिनेट मंत्री भी अपने पद की शपथ ले सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के कई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। पीएम ने रविवार शाम अहमदाबाद में रोड शो कर जनता का आभार भी जताया था। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की।

  • 12:43 PM, 12 Dec 2022

    संभावित मंत्रियों की लिस्ट

    ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, राघवजी पटेल, मुलुभाई बेरा, पुरुषोत्तम सोलंकी, कुंवरजी बावलिया, कुबेर डिंडोर, बलवंत सिंह राजपूत, जगदीश पांचाल, मुकेश पटेल और हर्ष सांघवी।

  • 12:29 PM, 12 Dec 2022

    विजय मुहूर्त में शपथ लेंगे Bhupendra Patel

    भूपेंद्र पटेल गुजरात के सीएम पद के तौर पर 12 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक विजय मुहूर्त में शपथ लेंगे। यह मुहूर्त शपथ ग्रहण के लिए शुभ माना जाता है।

  • 12:08 PM, 12 Dec 2022

    Hardik Patel का बयान

    मैं युवा विधायक हूं। मैं सिर्फ पार्टी के लिए काम करने में विश्वास रखता हूं। कैबिनेट में कौन रहेगा, कौन नहीं, इसका फैसला पार्टी करेगी। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे मैं खुशी-खुशी स्वीकार करूंगा- हार्दिक पटेल

  • 11:53 AM, 12 Dec 2022

    Oath Ceremony में पहुंचीं अनुप्रिया पटेल

    सातवीं बार गुजरात में भाजपा की सरकार बनी हैं, यह एक ऐतिहासिक जीत है। इससे राज्य के मूड पर प्रभाव पड़ा है। मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 में भी बेहतरीन प्रदर्शन होगा: केंद्रीय मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल

  • 11:32 AM, 12 Dec 2022

    Oath Ceremony में साधु-संत भी होंगे शामिल

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए सचिवालय के हेलीपैड मैदान में तीन विशाल गुंबद बनाए गए हैं। समारोह में दो हजार और कार्यकर्ता व साधु-संत व महंत समेत अन्य लोग शामिल हो सकते हैं।

  • 11:18 AM, 12 Dec 2022

    दूसरी बार सीएम बनेंगे Bhupendra Patel

    भूपेंद्र पटेल आज लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

  • 11:14 AM, 12 Dec 2022

    संकल्प पत्र के मुद्दों को देंगे प्राथमिकता- Bhupendra Patel

    भूपेंद्र पटेल ने कहा कि भाजपा द्वारा संकल्प पत्र में शामिल सभी मुद्दों को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर जो भरोसा जताया है, उसे हम टूटने नहीं देंगे।

  • 10:55 AM, 12 Dec 2022

    इन विधायकों का मंत्री बनना तय!

    कुछ विधायकों को प्रदेश भाजपा कार्यालय से बुलाकर मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। जिनमें ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, राघवजी पटेल, मूलोभाई बेरा, पुरुषोत्तम सोलंकी, कुंवरजी, कुबेर डिंडोर और बलवंत सिंह राजपूत का नाम शामिल है।

  • 10:34 AM, 12 Dec 2022

    Bhupendra Patel लेंगे दूसरी बार सीएम पद की शपथ

    भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी और बीजेपी के नेतृत्व वाले राज्यों के सीएम की मौजूदगी में लगातार दूसरी बार गुजरात के सीएम पद की शपथ लेंगे।

  • 10:17 AM, 12 Dec 2022

    हेलीपैड ग्राउंड में चल रही Oath Ceremony की तैयारियां

    भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे, जिसके मद्देनजर हेलीपैड ग्राउंड में तैयारियां चल रही हैं।

  • 10:04 AM, 12 Dec 2022

    केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal अहमदाबाद पहुंचे

    गुजरात की जनता ने भाजपा का जिस तरह से सहयोग किया है उसके लिए मैं गुजरात की जनता को धन्यवाद करता हूं: शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

  • 10:02 AM, 12 Dec 2022

    भाजपा महिला मोर्चा कर रहीं मेहमानों का स्वागत

    भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए भाजपा नेता गुजरात पहुंच रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं का स्वागत कर रही हैं।

  • 09:47 AM, 12 Dec 2022

    ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

    शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघाणी, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, पर्यटन मंत्री पूर्णेश मोदी, वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, वन मंत्री किरीट सिंह राणा, आदिवासी विकास मंत्री नरेश पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, कुटीर उद्योग एवं सहकार राज्य मंत्री जगदीश पंचाल, राज्य मंत्री जीतू भाई चौधरी, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मनीषा वकील तथा आदिवासी विकास राज्य मंत्री निमिषा सुथार

  • 09:37 AM, 12 Dec 2022

    BJP ने 156 सीटें जीतीं

    गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 17 जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर कब्जा किया।

  • 09:28 AM, 12 Dec 2022

    पीएम मोदी, अमित शाह होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।

  • 09:27 AM, 12 Dec 2022

    सीएम पद की शपथ लेंगे Bhupendra Patel

    गुजरात में विधायक दल के नेता भूपेंद्र पटेल आज दोपहर दो बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में होगा।