चंदौली

चंदौली।हर गरीब को मिले योजनाओं का लाभ


मुगलसराय। मानवाधिकार सी डब्लू ए की मासिक बैठक गोधना मोड़ स्थित संगठन के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह योगी रहे। चेयरमैन ने कार्यर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनो का लाभ हर गरीब को मिले ये हम सभी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बनती है। निष्पक्ष और निडर बनकर कार्य करने की जरूरत है। लोगो को मानव अधिकार के प्रति जागरूक करना हम सभी का परम कर्तव्य है। चेयरमैन ने कहा कि मानव हनन उत्पीडऩ एवं भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं पर कार्यकर्ताओं को पैनी नजर रखनी होगी। ऐसी घटनाएं संज्ञान में आने के बाद उच्चाधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियो को तत्काल अवगत कराएं जिस पर प्रभावी कदम उठाया जा सके। मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि हम सभी को मिलकर संगठन को जिले में मजबूती प्रदान करना है। जिससे मानव हनन उत्पीडऩ की घटनाओं पर अंकुश लग सके। बैठक में डाक्टर रमेश, साधना तिवारी, संतोष प्रजापति, अरविंद गौड़, राजकुमार मोदनवाल, रवि उपाध्यय, मिथिलेश पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव संतोष प्रजापति ने किया।