चंदौली

चंदौली।भाजपा नेता ने नहरों की कराई सफाई


सकलडीहा। क्षेत्र के नहरों व राजवाहों में साफ सफाई न होने से किसानों को धान की नर्सरी सहित रोपाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मजबूरन उन्हें डीजल इंजन चलना पड़ रहा था। उनकी इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सकलडीहा भाजपा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जेसीबी के माध्यम से नहरों की सफाई शुरू कराया इससे दर्जनों गांव के सैकड़ो किसानों को राहत मिलेगी। विदित है कि क्षेत्र के कई मुख्य राजवाहा व नहरों की साफ सफाई नही होने पर किसानों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। किसान हजारो रुपये का डीजल खर्च कर ईंजन के सहारे नर्सरी व धान रोपने के लिये मजबूर थे। वही कई गाँवो में पानी के अभाव में धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। बढ़वल खास, चतुर्भुजपुर, दरियापुर राजवाहा, लेहरा खड़ेहरा माइनर, दानूपुर माइनर, सकलडीहा राजवाहा सहित कई राजवाहा साफ सफाई के अभाव में झांड़ झंखाड़ में तब्दील हो गया था। जिससे किसानों की धान रोपाई का संकट गहरा गया था। सकलडीहा भाजपा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी सिंचाई विभाग के एसडीओ सुधीर ओझा के साथ जेसीबी लेकर नहरों की साफ सफाई शुरू कराया। इस बाबत भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि किसानों की समस्या का हर हाल में निदान कराया जायेगा।