चंदौली

चंदौली।भाजपा सरकार किसान विरोधी: मनोज डब्लू


धानापुर। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने बुधवार को नगवां पम्प कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान पम्प कैनाल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप देख नाराजगी जताई। कहा कि जब किसानों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होती है। सरकार संसाधनों के बूते उनकी मदद करने में अब तक नाकाम साबित हुई है। किसानों की नर्सरी सूख रही है। ऐसे में यदि गुरुवार तक नगवां पम्प कैनाल को बिजली आपूर्ति करने के लिए स्थापित जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया तो समाजवादी पार्टी किसानों के साथ जेई को बांधने का काम करेगी। विदित हो कि नगवा पम्प कैनाल को संचालित करने के लिए दो ट्रांसफार्मर की स्थापना की गयी थी। इसमें से एक ट्रांसफार्मर चार माह पूर्व जल गया था। जिसकी जानकारी व सूचना के बाद ही सिंचाई विभाग ने मामले को संज्ञान नहीं लिया। इसी बीच बीते 25 जून को दूसरा ट्रांसफार्मर जल जाने से पम्प कैनाल की बिजली आपूर्ति बंद हो गयी। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि वर्तमान में किसानों को धान की नर्सरी को बचाए रखने के लिए पानी की सख्त जरूरत है। लिहाजा अगले गुरुवार तक यदि सिंचाई विभाग जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर नगवा पम्प कैनाल का संचालन करने में विफल रहा तो क्षेत्रीय किसान सपाइयों के सहयोग से सरकार के खिलाफ धरनारत होंगे। आरोप लगाया कि किसानों के हिमायती होने के कसीदे तो सरकार व सरकार के मंत्री.विधायक खूब पढ़ते हैं लेकिन किसान हितों से जुड़े मुद्दे पर करने की बजाय पीछे हट जाते हैं।